अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

कांग्रेसी सस्ती लोकप्रियता प्राप्त करने फैला रही भ्रम, जनपद में बैठकों का क्रम निरंतर जारी है / कीर्ति नायक

पाटन : जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष कीर्ति नायक ने एक विज्ञप्ति जारी कर कांग्रेसी नेताओं व सदस्यों द्वारा मीडिया के माध्यम से जनपद अध्यक्ष और सीईओ के मध्य मन मुटाव के कारण तीन माह के बैठक नहीं होने का खंडन किया है।

जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष कीर्ति नायक ने कहा कि सामान्य सभा की बैठक को लेकर कांग्रेसियों द्वारा फैलाया जा रहा भ्रम पूरी तरह तथ्यहीन और राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है। कांग्रेस केवल अपनी गिरती हुई लोकप्रियता को बचाने के लिए सस्ती राजनीति कर रही है। वास्तविकता यह है कि जनपद पंचायत पाटन की सामान्य सभा की बैठकें नियमित रूप से आयोजित की गई हैं।

जनपद पंचायत अध्यक्ष कीर्ति नायक ने कहा कि 26 नवंबर 2025 को अंतिम बैठक हुई है और उसके पहले भी नियमित बैठक हुई है। जनपद पंचायत सीईओ को SIR का नोडल अधिकारी बनाया गया और विभाग के अधिकांश अधिकारी SIR में व्यस्त थे इसलिए दिसम्बर माह का बैठक नहीं हो पाया है। आगे उन्होंने कहा कि SIR एक जरुरी प्रक्रिया है इसलिए SIR को प्राथमिकता दिया गया था ताकि कोई भी मतदाता अपने मताधिकार से वंचित ना हो जाए। इसके लिए पूरा प्रशासनिक अमला लगा हुआ था।

जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नायक ने आगे कहा कि जनपद पंचायत के बैठकों में विकास कार्यों, योजनाओं की प्रगति, जनसमस्याओं तथा प्रशासनिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाती है। आगे फिर उन्होंने दोहराते हुए कहा कि दिसंबर माह में बैठक नहीं होने का कारण भी पूर्णतः स्पष्ट और प्रशासनिक रहा है। इस अवधि में शासन द्वारा SIR (Special Intensive Revision) कार्य सौंपा गया था, जिसमें जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अमले की पूर्ण सहभागिता आवश्यक थी। इसी कारण दिसंबर माह में सामान्य सभा की बैठक आयोजित नहीं हो सकी। हम आगामी दिनों में शीघ्र ही यह बैठक आयोजित करेंगे और सभी एजेंडों पर बिंदुवार चर्चा करेंगे।

आगे जनपद पंचायत अध्यक्ष कीर्ति नायक ने कहा कि जनपद पंचायत पाटन में विकास कार्य सतत रूप से चल रहे हैं और प्रशासन पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य कर रहा है। कांग्रेस को तथ्यों की जानकारी होने के बावजूद जनता को गुमराह करने का प्रयास दुर्भाग्यपूर्ण है।

जनता अब सब समझती है। विकास बनाम भ्रम की राजनीति में भाजपा पूरी मजबूती से जनता के साथ खड़ी है, जबकि कांग्रेस केवल सुर्खियाँ बटोरने की कोशिश कर रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!