अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

समर्पण निशुल्क कोचिंग क्लास आगेसरा के शिक्षक का CISF में चयन,करियर प्लेटफार्म साबित हो रहा है कोचिंग सेंटर/रामाकांत साहू

जामगांव आर :  पाटन ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत आगेसरा के सरपंच रमाकांत साहू द्वारा संचालित समर्पण निशुल्क कोचिंग क्लास में शिक्षक के रूप में सेवा दे रहे यमन साहू का चयन CISF केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में हुआ है, जिससे समर्पण कोचिंग क्लास के संचालक सरपंच रमाकांत साहू तथा ग्राम पंचायत के समस्त पंच, एवम समस्त ग्रामवासियों द्वारा गौरवान्वित महसूस करते हुए यमन साहू के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दिया गया। निश्चित तौर पर समर्पण कोचिंग क्लास युवाओं के लिए एक बहुत ही अच्छा करियर प्लेटफार्म साबित होते हुए नजर आ रहा है।

यमन साहू ने बताया कि वहां पर वह एक शिक्षक के रूप में बच्चों को पढ़ाते हैं और समर्पण निशुल्क कोचिंग क्लास में दर्शन अकैडमी दुर्ग द्वारा दिए जाने वाले ऑनलाइन क्लास से स्वयं बच्चो के साथ पढ़ाई करते है, अपनी इस सफलता के लिए अपने माता पिता, भाई बहन परिवार का बहुत ही सहयोग प्राप्त हुआ।

बता दे की यमन साहू के पिता श्री सुखनंदन साहू एवं माता श्रीमती कुसुम साहू कृषि कार्य करते हैं। यमन साहू की शिक्षा M sc है इस सफलता से समर्पण कोचिंग क्लास के सभी शिक्षकों एवं बच्चों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किए हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!