संस्कृति, श्रद्धा व संस्कार की जीवंत दर्शन है जसगीत झांकी– प्रेम लाल साहू

भिलाई–3 : सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव एवं झांकी आयोजन समिति, ओम सांई गणेशोत्सव समिति एवं समस्त ग्राम वासी देवबलोदा के द्वारा आयोजित दो दिवसीय “देवनगरी देवी जसगीत झांकी प्रतियोगिता” के उद्घाटन दिवस में 13 मंडलियों ने भाग लिया। महिषासुर मर्दन एवं माँ दुर्गा की विराट 21 रूप की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया ।
उद्घाटन अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रेमलाल साहू प्रवक्ता–भाजपा जिला भिलाई थे तथा अध्यक्षता श्रीमती शिव कुमारी यादव पार्षद–देवबलोदा ने किया । मंच में विशेष अतिथि के रूप में ज्ञान दास मानिकपुरी जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी–भाजपा भिलाई), संतोष महानंद पूर्व पार्षद एवं तीजू राम साहू वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी विराजमान थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रेम लाल साहू कहा कि जसगीत झांकी प्रतियोगिता का यह मंच संस्कृति, श्रद्धा व संस्कार की जीवंत दर्शन है। यहां सजी झांकियां केवल दृश्य नहीं बल्कि हमारी आस्था की चलती–फिरती कथाएं हैं। देवी जस गीत केवल शक्ति की प्रतीक नहीं वह साहस, करुणा और लोक चेतना की अधिष्ठात्री है। जब–जब समाज में संकट आया है तब–तब माता दुर्गा विभिन्न रूपों में अवतरित होकर समाज को उबारा है, जो कि समाज को नई दिशा देती है और जब संस्कृति पर आघात होता है तो यही झांकी उसे नई ऊर्जा देती है। हिंदू समाज में धर्म परिवर्तन तेजी से हो रही है उसे रोकने के लिए ऐसे धार्मिक मंच का सजना अति आवश्यक है जिससे नई पीढ़ी को हमारे हिंदू संस्कृति का बोध हो सके।
कार्यक्रम का संचालन सुरेश वर्मा ने किया तथा आभार प्रदर्शन समिति के अध्यक्ष देवराज साहू ने किया।
इस अवसर पर राम प्यारे वर्मा, केजऊ राम साहू, कमल तांडी, तोरण साहू, देव सिंह वर्मा, रोहित साहू, श्रवण साहू, भीषम साहू, रोहित यादव, प्रदीप वर्मा, छन्नू लाल यादव व केशव सेन सहित आयोजन समिति के सदस्यगण व बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे ।



