सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट मे मनाया गया सप्तशक्ति संगम एवं वार्षिक उत्सव, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

पाटन : सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट मे 17 जनवरी 2026 दिन शनिवार को हर्ष उल्लास के साथ सप्तशक्ति संगम एवं वार्षिक उत्सव मनाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उद्घाटन सत्र में विजय बघेल सांसद दुर्ग लोकसभा में कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया। उनके साथ निर्मल जैन, बाबा वर्मा, राजा पाठक, राजेश जैन, डोने साहू उपस्थित रहे।
सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम के अतिथि के रूप में मुख्य वक्ता श्रीमती सरिता साहू पूर्व उपाध्यक्ष तहसील साहू संघ पाटन, श्रीमती भावना विष्णु निषाद जनपद सदस्य पाटन, श्रीमती चंद्रिका साहू सरपंच, श्रीमती झमिता साहू ,श्रीमती नारायणी निषाद संयोजिका, श्रीमती वीणा साहू ,श्रीमती रुखमणी साहू, श्रीमती नंदनी गोस्वामी की पावन उपस्थिति में संपन्न हुआ।
पंच परिवर्तन विषय वक्ताओं द्वारा उद्बोधन दिया गया माताओ द्वारा छत्तीसगढ़ी व्यंजन बगिया ग्रामीण खेलकूद प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम एकल अभिनय भजन लोरी गीत प्रेरक कहानी देश भक्ति गीत विशेष प्रस्तुति दी गई। एवं विशेष अनुकरणीय सम्मान पूर्व छात्र के माताओ को दिया गया जिनके पुत्र पुत्री आज देश सेवा में कार्य कर रहे हैं जिन्होंने अपने नाम माता-पिता के नाम एवं विद्यालय के नाम को गौरवान्वित किया है। प्रतिवर्ष स्थान प्राप्त करने वाले भैया बहनों के माता को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती नारायणी निषाद संयोजिका ने किया।
द्वितीय सत्र वार्षिक उत्सव मुख्य अतिथि रूपनारायण सिन्हा अध्यक्ष योग आयोग छत्तीसगढ़ शासन अध्यक्षता रतन चक्रधर की अध्यक्ष सरस्वती ग्राम शिक्षा समिति छत्तीसगढ़ प्रांत। विशेष अतिथि ठाकुरराम उपाध्यक्ष पंचूलाल मारकंडे पूर्व अध्यक्ष, नरेन्द्र कुमार उपाध्यक्ष , श्रीमती चंद्रिका साहू सरपंच ,श्रीमती भावना निषाद जनपद, सदस्य संतराम कुभकार, सरपंच सोनपुर, प्रकाश गोस्वामी उपसरपंच, नंदनी गोस्वामी पूर्व उपसरपच एवं सरस्वती ग्राम शिक्षा समिति तरीघाट सम्मानीय सदस्य गण शशिधर साहू, तेजेंद्र, जय राम, यशवंत साहू, देवनाथ निषाद, मुक्तेश्वर ध्रुव ,छगन साहू, डोमेश सिन्हा, दुष्यंत साहू, रूपेश साहू, वेदराम साहू ,यतेश्वर बन ,गजेंद्र, रवि ,दिनेश, हुलास, शुभम, सत्या, पवन एवं विद्यालय आचार्य परिवार से माया साहू ,अश्वनी साहू, जयंती निषाद, बुलेश्वरी, कल्पना, नेहा, दामिनी ,करुणा, वर्षा, हीरू उपस्थित रहे।
भैया बहनो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं योग प्राणायाम सूर्य नमस्कार पिरामिड एवं नवदुर्गा की विशेष शक्ति का प्रदर्शन किया गया माता ने बढ़ चढ़कर इस कार्यक्रम पर भाग लिया जिसमें आसपास पांच गांव से माताएं 400 की संख्या एवं 200 पुरुष 350 भैया बहन एवं अन्य ग्राम वासी उपस्थित रहे। बच्चों,माताओ को पुरस्कार वितरण समिति सदस्यों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान एवं आचार्य को आचार्य सम्मान प्रतीक चिन्ह भेट किया गया अंत में राष्ट्रगान शांति मंत्र के साथ समापन किया गया। वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का संचालन देवनारायण साहू प्रधानाचार्य सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट ने किया।







