अमलेश्वरछत्तीसगढ़पाटन

मोनू साहू ने की पुलिस अधीक्षक से शिकायत कहा मुझे जुआ एक्ट के तहत फसाया जा रहा है

अम्लेश्वर 06 मई  : नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के निवासी पूर्व जिला पंचायत सभापति मोनू साहू ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि 04 मई को जुआ एक्ट के तहत पुलिस ने जो 14 लोगों के ऊपर कार्यवाही की गई है। उसमें मेरे नाम को बेवजह जोड़ा गया है।जिसकी शिकायत आज 06 मई को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में की गई है। उन्होंने कहा है कि धर्मेंद्र सोनकर के द्वारा जन्मदिन की पार्टी दी गई थी जहां अपने मित्रों को बुलाया गया था साथ ही मुझे भी बुलाया गया था मैं पार्टी में शामिल होकर घर आने के लिए मैंने अपने दोस्त डीकेश्वर सोनकर को गाड़ी में छोड़ने को कहा क्योंकि में पास गाड़ी नही था। डिकेशवर सोनकर 15-20 मिनट के बाद भोजन कर जाने को कहा,उसी समय पुलिस आ गया और जुआ एक्ट के तहत 14 लोगों के ऊपर कार्रवाई की।

अमलेश्वर थाना प्रभारी के द्वारा कारण जानने के पश्चात मुझे घर जाने के लिए कहा गया और मुझ पर कार्रवाई नहीं करने की आश्वासन दी गई।साथ ही थाने में बनाई गई फोटो वीडियो में कही नहीं हूं। मुझे जबरदस्ती फसाया जा रहा है। मुझे ऐसा लग रहा है राजनीतिक दबाव में मेरे ऊपर कार्रवाई की जा रही है 14 लोगों के नाम लिखने के पश्चात 15 नवंबर में मेरा नाम लिखा गया है। तो कहीं ना कहीं थाना प्रभारी के द्वारा दबाव में ही मेरा नाम को लिखा गया है और मुझे राजनीतिक षड्यंत्र के तहत बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। मेरा बैकग्राउंड साफ सुथरा है कहीं पर भी जुआ चिट्ठी खेलने का रिकॉर्ड नहीं है मुझ पर झूठा इल्जाम लगाकर जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है। जिसका शिकायत पुलिस अधीक्षक से अपने वकील के माध्यम से कर रहा हूं उम्मीद है मुझे पुलिस प्रशासन पर, भरोसा है और उचित न्याय मुझे मिलेगा।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!