शोकाकुल परिवार को आर्थिक सहायता करना पुण्य का काम/ सरपंच राजू साहू

अम्लेश्वर: जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत झीट के युवा सरपंच रूपेंद्र राजू साहू ने त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव के समय सरपंच प्रत्याशी बनने पर चुनावी घोषणा किया गया था। जिसमें शोकाकुल परिवार को आर्थिक सहायता देने की बात कही गई थी। जिस पर अब सरपंच बनने के बाद अमल करते हुए। युवा सरपंच राजू साहू ने वादा निभाते हुए शोकाकुल परिवार को आर्थिक सहयोग करते हुए।
श्री साहू ने मीडिया को जानकारी शेयर करते हुए कहा कि शोकाकुल कुल परिवार को आर्थिक सहायता करना पुण्य का काम है। दुख की घड़ी में इस तरह का सहयोग परिवार के बोझ को कम करने में मदद करती है और शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त करने का एक अवसर जनप्रतिनिधियों को मिलता है। ग्राम पंचायत में दुखित परिवार के साथ में हमेशा खड़ा रहता हूं साथ ही हर सुख दुख में गांव के लोगों के साथ कंधे से कंधे मिलाकर चलाना मेरा धर्म है । कोशिश करता हूं बिना कोई भेदभाव के हर संभव लोगों के काम आ सकूं साथ खड़ा रह सकू यही मेरा कर्तव्य।






