अमलेश्वरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाईपाटन
जनपद पंचायत पाटन के तत्वधान में सुशासन तिहार समाधान शिविर का आयोजन 14 मई को

अम्लेश्वर पाटन: जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत झीट में 14 मई को सुशासन तिहार समाधान शिविर का आयोजन किया गया है। आपको बता दे जनपद पंचायत पाटन के तत्वधान में आठ ग्राम पंचायत में समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।जिसका आयोजन क्रमशः डेट के हिसाब से की जा रही है।

सर्वप्रथम ग्राम पंचायत सांकरा में 6 मई को आयोजित किया गया। तत्पश्चात 14 मई को ग्राम पंचायत झीट में आयोजित की जाएगी जहां समस्याओं का निराकरण की जाएगी साथ ही उपस्थित जन समुदाय के समस्याओं का समाधान किया जाएगा। जंहा आस पास के सरपंच पंच सहित आम आदमी समस्या लेकर समाधान शिविर में पहुंचेंगे। शिविर में विभागीय अधिकारी कर्मचारियों के अलावा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रहेगी। जिसकी तैयारी ग्राम पंचायत झीट के युवा सरपंच रूपेंद्र राजू साहू के नेतृत्व में की जा रही है।








