अमलेश्वरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाईपाटन

नगर पालिका अम्लेश्वर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा जनप्रतिनिधि सहित कर्मचारी हुए शामिल

अम्लेश्वर : ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और वीर जवानों के शौर्य और पराक्रम के शान में छत्तीसगढ़ के सभी ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में 17 मई 2025 को समस्त नागरिकों को सम्मिलित कर तिरंगा यात्रा निकालने का संकल्प छत्तीसगढ़ सरकार ने लिया है। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद अम्लेश्वर में तिरंगा यात्रा थाना के सामने अमलेश्वर के हृदय स्थल अटल चौक से प्रारंभ होकर पालिका परिषद होते हुए बाजार चौक तिरंगा चौक से वापस नगर पालिका परिसर पर समापन हुआ।

उपस्थित जन समुदाय के द्वारा गगन भेदी नारे भारत माता की जय जवान जय किसान वीर सपूतों की जय के नारा से नगर गूंज उठा।

आपको बता दें अमलेश्वर पालिका सीएमओ प्रीति गुप्ता उप यंत्री प्रवीण साहू एवं मंडल अध्यक्ष भाजपा अमलेश्वर कमलेश चंद्राकर भाजयुमो अध्यक्ष मोहन साहू के संयुक्त नेतृत्व में पहलगाम घटना को लेकर भारत-पाकिस्तान अटैक में भारत के सेना द्वारा की गई उपलब्धियों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई।

जंहा प्रमुख रूप से पालिका उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, पार्षद डॉ आलोक पाल, राजू सोनकर, मालती साहू,डोमन यादव, खुबीराज सोनकर, सोहन निषाद,भेज लाल सोनकर, हेम लाल साहू,महिला पार्षद रामेश्वरी ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि फेरहा राम धीवर,धर्मेंद्र सोनकर, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता अजीत ठाकुर, घनश्याम कौशिक, विकास सोनी, कुमार साहू, शिवा साहू,सुमित टिकरीहा , संतोष शर्मा, देव पाटकर, कमलेश साहू, मृत्युंजय देवांगन, सुनीता साहू, टीकम निषाद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर कार्यवाह प्रकाश कश्यप सह नगर कार्यवाह वैभव शास्त्री एवं आदो राम साहू सहित बड़ी संख्या में नगर वासियों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!