छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाईपाटनभिलाई 3

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सेना के शौर्य को सलाम करने घुघुवा में तिरंगा यात्रा निकाली गई

पाटन। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर चलाकर भारत सरकार द्वारा पाकिस्तान में रह रहे आतंकियों के ठिकानों पर सफलतापूर्वक निशाना लगाकर आतंकियों के खात्मे के लिए चलाया गया जिसकी सफलता पर ग्राम पंचायत घुघुवा(क) में सभापति प्रणव शर्मा एवं सरपंच श्रीमती शैलेंद्री ढाल सिंह साहू की उपस्थिति में भारत माता की जयकारा, “तिरंगे झंडे की जय”, “हम सेना के साथ है” की नारा लगाते हुए तिरंगा यात्रा निकाल कर देश के वीर सैनिकों का समर्थन कर उत्साहवर्धन किया गया, जिसमें प्रमुख रूप से उप सरपंच शिवनारायण शर्मा, थानेश्वर साहू, समाजसेवी प्रशांत शर्मा, चूड़ामणि साहू, मोतीलाल देवांगन, प्रेम शंकर, सचिव अर्जुन सिंगौर, कोमल साहू, ढाल सिंह साहू एवं पंचगण व ग्राम वासियों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!