छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाईपाटनसेलूद

संत समागम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री श्री साव कार्यक्रम स्थल में डोम निर्माण के लिए 25 लाख रूपए की घोषणा

पाटन सेलूद, 18 मई / जिले के पाटन विकासखण्ड के ग्राम सेलूद के बावाकुटी में स्थित कबीर आश्रम में आयोजित दो दिवसीय संत समागम में आज प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव सम्मिलित हुए। कबीर आश्रम के मुखिया व साहित्य वेदांताचार्य महंत सुकृत दास शास्त्री द्वारा आयोजित इस संत समागम में सांसद श्री विजय बघेल भी विशिष्ठ अतिथि के रूप में शिरकत किये।

संत समागम के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि आज आश्रम में आकर संत और आप सभी का आशीर्वाद लेने का अवसर मिला है। संत समाज को मार्गदर्शन देते है। संत कबीर ने जीवन जीने का आचरण बताया है। कबीर की वाणी आज भी प्रासंगिक है। आप सभी संत कबीर की वाणी को जन-जन तक पहुंचाकर, लोगों को जागरूक कर रहे हैं। देश की तरक्की के लिये समाज का जागरूक होना जरूरी है। संत कबीर को मानने वाले पूरे देश भर में है। आश्रम में कई प्रकार के अभाव होते हुए भी कबीर के विचार को लोगों तक पहुंचाने में आप लोग लगे हुए है। आज सरकार चाहे देश की हो या प्रदेश की, लोगों के आर्थिक स्तर को ऊंचा उठाने और परिवार को आत्मनिर्भर बनाने का काम रही है। संतों के आशीर्वाद से यह काम भी पूरा होगा। मंत्री श्री साव ने संतों की मांग पर आश्रम के कार्यक्रम स्थल में डोम निर्माण के लिए 25 लाख रूपए की घोषणा की। साथ ही अन्य मांगों को भी पूरा करने का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद श्री विजय बघेल ने कहा कि विगत 60 वर्ष से इस आश्रम में संत समागम का आयोजन होते आ रहा है। उन्होंने सभी संतों का अभिवादन करते हुए कहा कि आश्रम का मुझे आर्शीवाद मिला है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

सांसद श्री बघेल ने कहा कि कबीर के वाणी में ईश्वर का वास था। कबीर की वाणी आज भी जीवंत है। हम सभी को कबीर के बताये मार्ग को जीवन में आत्मसात करना है। सांसद श्री बघेल ने आश्रम में स्नानागार और शौचालय निर्माण का कार्य शीघ्र पूरा कराने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कबीर के अनुयायी उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!