छत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईपाटनरानीतराई

बिजली की आंख मिचौली से रानीतराई क्षेत्र के आम जनता है परेशान, शासन मना रही है सुशासन तिहार

रानीतराई 19 मई :  पाटन ब्लाक अंतर्गत आने वाले दक्षिण पाटन के रानीतराई क्षेत्र में लगातार बिजली की आंख मिचौली से रानीतराई क्षेत्र के आसपास के लोग बहुत ज्यादा परेशान नजर आ रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विगत 15 दिनों से बिजली की आंख मिचौली चल रही है। जिस पर विद्युत विभाग के कर्मचारी काबू नहीं कर पा रही है। क्षेत्र के किसान सहित व्यापारी बहुत दुखी है।
क्षेत्र के हृदय स्थल रानीतराई के व्यापारियों का कहना है साप्ताहिक बाजार के दिन भी लगातार बिजली की आंख मिचौली चलती रहती है। जिससे कई महत्वपूर्ण काम रुक जाता है। लोगों का काम नहीं हो पाता साप्ताहिक बाजार होने के कारण आसपास के लोग जरूरत के सामानों की खरीदी करने के लिए रानीतराई पहुंचते हैं। जहां बिजली की आंख मिचौली के कारण कई चीजों से लोगों को वंचित होना पड़ रहा है। लोगों का काम नहीं हो पा रहा है। जिससे व्यापारी और ग्राहकों के बीच कहा सुनी भी ही जाती है। व्यापारियों का कहना है आम लोगों के परेशानियों से विद्युत विभाग को कोई लेना देना नहीं दिखाई पड़ रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!