पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 20 मई को आएंगे पाटन ,कांग्रेस समर्पित जनप्रतिनिधियों के लेंगे बैठक
पाटन 19 मई : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 20 मई को पाटन विधानसभा के समस्त त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कांग्रेस समर्थित निर्वाचित सरपंचगण,जनपद सदस्यगण,जिला पंचायत सदस्यगणो की बैठक लेंगे।आपको बता दे कि 20 मई(मंगलवार) निर्वाचित जनप्रतिनिधिगणों को आगामी पंचायत स्तरीय कार्यप्रणाली,विकास कार्यों के रूपरेखा एवं आवश्यक मार्गदर्शन व सुझाव हेतु बैठक आयोजित किया गया है।
बैठक में प्रमुखरूप से छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन विधायक आदरणीय भूपेश बघेल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। साथ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, राजेश ठाकुर,जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र चंद्रवंशी, नोमिन ठाकुर भी मौजूद रहेंगे।



ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने त्रिस्तरीय पंचायत में कांग्रेस समर्थित निर्वाचित पदाधिकारीगणों,वरिष्ठ कांग्रेसजन से निवेदन किया है कि अपनी गरिमामयी उपस्थित प्रदान करें।



