पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गौठान योजना पर सरपंच ने लगाई मोहर, गौठान में कराया बोर खनन मवेशियों की बुझेगी प्यास

रानीतराई 25 मई : जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत निपानी के गौठान में ग्राम पंचायत द्वारा बोर खनन कराने का कार्य किया गया है। आपको बता दे गांव के गौठान में पानी की सुविधा के लिए नल नहीं होने से मवेशियों को पानी नहीं मिलता था। मवेशियों को पानी के लिए प्यासे ना रहना पड़े इस सोच के साथ ग्राम पंचायत निपानी सरपंच राजेश ठाकुर ने बोर खनन करवाया। बोर खनन के साथ ही गौठान में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित हो गई है।
श्री ठाकुर ने मीडिया जानकारी शेयर करते हुए कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा गौठान का निर्माण कर मवेशियों के लिए चारा पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। जिससे किसानों की फसल बर्बाद होने से बच सके। सत्ता परिवर्तन होने के बाद भाजपा के सरकार ने गौठान की ओर ध्यान नहीं दिया और आज की स्थिति में किसानों की फसल घुमंतू पशुओं के कारण बर्बाद हो रही है। भाजपा सरकार पूर्व छत्तीसगढ़ सरकार के योजना पर ध्यान नहीं देकर किसान से अन्याय कर रही है ।



इस अवसर पर प्रमुख रूप से ग्राम पंचायत निपानी के सरपंच राजेश ठाकुर, उपसरपंच तोरण साहू, पंचगण संतोष साहू ,विजय सिन्हा, वामन साहू, विनोद सारथी ,सूरजभान साहू सहित ग्रामवासी राहुल रघुवंशी लोकेश सिन्हा योगेश यादव संतोष यादव सहित अन्य उपस्थित थे।



