छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाईपाटन

महाअधिवेश में हुए पारित प्रस्ताव पर ,पाटन राज कुर्मी समाज की बैठक में लिया निर्णय

पाटन : छ. ग.म.कुर्मी क्षत्रिय समाज पाटन राज कार्यकारिणी की बैठक रविवार को कुर्मी भवन पाटन में सीताराम वर्मा पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष के मुख्य आतिथ्य एवं युगल किशोर आडिल राजप्रधान पाटन राज की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत समाज के महापुरुषों में डॉ. खूबचंद बघेल, स्वामी आत्मानंद जी महराज एवं छत्रपति शिवाजी महाराज के छायाचित्रों पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण किया गया के पश्चात समाज के दिवंगत आत्माओं में क्रमशः स्व.भुवन लाल वर्मा झाडमोखली,स्व.श्रीमती बिसनी बाई बघेल बेलौदी, स्व.श्रीमती गंगोत्री बिजौरा अटारी, स्व.अवधेश कुमार वर्मा द/मोखली, स्व. कोदुराम वर्मा गोंड़पेंड्री, स्व.पीलाराम वर्मा फुंडा, सहित अज्ञात ब्रम्हलीन आत्माओ को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात राजप्रधान युगल आडिल के द्वारा केन्द्र के निर्देशों एवं रायपुर महाअधिवेश में हुए पारित प्रस्ताव को बैठक में उपस्थित स्वजतियो के समक्ष अवगत कराया।

ततपश्चात राजमंत्री केदार कश्यप के द्वारा प्राप्त प्रस्ताव को उपस्थित स्वजतीयो के समक्ष चर्चा में लाया गया जिसमें क्रमशः 1. कुर्मी भवन के मुख्य द्वार पर रैम्प बनाये जाने पर विचार- चूंकि वैवाहिक मांगलिक एवं अन्य कार्यक्रमों में भवन के अंदर वाहन नही जाने के कारण विभिन्न प्रकार के सामानो को पहुचाने के लिए बुकिंगकर्ता को असुविधा का सामना करना पड़ता है, 2. समाज सेवक भरत लाल नायक के कार्य में लापरवाही की शिकायत एवं राज पदाधिकारियो के बार बार समझाईस के बाद भी अपने आचरण में सुधार नही लाने के कारण उपस्थित सामाजिक पदाधिकारियों, क्षेत्र प्रधानों एवं स्वजातीयो के समक्ष उक्त प्रस्ताव को सदन में रखा गया। उपरोक्त दोनों प्रस्ताव पर मंतव्य (निर्णय) देते हुए राजकार्यकारिणी के पदधिकारियो द्वारा भवन के मुख्य द्वार पर रैम्प बनाए जाने एवं समाज सेवक भारत नायक को सामाजिक कार्य में गंभीर लापरवाही के चलते समाज सेवक एवं भवन चौकीदार के पद से कार्यमुक्त करने पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। उसके बाद प्रकरण की कार्यवाही शुरू किया गया राजमंत्री केदार कश्यप ने बताया कि राजकार्यकरिणी को जो आवेदन प्राप्त हुआ है। उस प्रकरण पर आवेदक एवं अनावेदक के बयान उपरांत निर्णय देकर प्रकरणों का निपटारा किया गया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

पाटन राजकार्यकरिणी के द्वारा आगामी दिनों में क्षेत्रीय बैठक कराए जाने पर सहमति प्रदान किया गया। इसी क्रम में पाटन राज कार्यकारिणी के सलाहकार परमानन्द वर्मा उतई (नवागांव) निवासी के द्वारा अपने माता स्व. मनटोरा बाई वर्मा की स्मृति में 2101/- (दो हजार एक सौ एक रूपये) समाज के शुभम छात्र वृत्ति कोष में दान दिया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

बैठक में विशेष रुप से पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष सीताराम वर्मा, पूर्व राजप्रधान अमरचंद वर्मा, राजप्रधान युगल किशोर आडिल, राजमंत्री केदार कश्यप, कोषाध्यक्ष नीलमणी वर्मा,सचिव उदय वर्मा, युवा अध्यक्ष राकेश आडिल, डूमन वर्मा,अरविन्द वर्मा, शंकर वर्मा, बिरेन्द्र बंछोर, नरेन्द्र नायक, शिव कुमार वर्मा, झालाराम वर्मा, अरुण वर्मा, सुषमा वर्मा, रानी बंछोर, कामिनी धुरंधर, उर्वशी वर्मा, सरस कश्यप, मीना वर्मा,राजेश्वरी वर्मा, अमरिका वर्मा,लोमीन वर्मा, संगीता वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, सुनील वर्मा, पुष्पा वर्मा,अज्जू वर्मा अजय टिकरिहा बीरेंद्र वर्मा अरविन्द वर्मा प्रेमनारायण वर्मा, हिरेन्द्र वर्मा,उदयकरण वर्मा,महेश वर्मा अश्वनी वर्मा शेखर वर्मा हेमनाथ कश्यप, केशव बंछोर, दीना वर्मा वासु वर्मा राज बघेल नंदू बघेल क्षेत्र प्रधान, ग्राम-प्रमुख सहित महिला एवं युवा कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!