खारू नदी का सीना चीर कर रेत चोरी कर रहे है, स्थानीय मटेरियल सफलायर ,मीडिया को देख भागे, प्रशासन मौन

राहुल काजू ,रानीतराई 31 मई: पाटन ब्लॉक अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कौही सिलघट खारू नदी घाट से अवैध रूप से रेत खनन का मामला प्रकाश में आया है। मीडिया को देख कर भागे रेत माफिया। आपको बता दे लगातार कौही, बोरेंदा,केसरा से अवैध रूप से रेत खनन स्थानीय ट्रेडस मटेरियल सफलायर के द्वारा किया जा रहा है। जिस पर रोक लगाने में खनिज विभाग रुचि नहीं ले रहा है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण पाटन के गांवों में अवैध रेत और अवैध मुरूम का भंडारण देखा जा सकता है। क्षेत्र के कई ट्रेडस में भी मात्रा से अधिक रेत का भंडारण देखा जा सकता है। जिस पर प्रशासन मौन साधे हुए हैं।स्थानीय लोगो का यह भी कहना है कि अभी प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत गांव में मकान का निर्माण गरीब जनता करेंगे जिसके लिए रेत की व्यवस्था इसी खारू नदी से किया जाएगा। लेकिन रेत माफिया यदि अपने फायदे के लिए रेत निकाल कर अभी ट्रेडस वाले को बेचेंगे तो हमे तो फिर ऊंचे दामों में खरीदनी पड़ेगी जिसके जिम्मेदार कौन होगा अभी बरसात में एक ट्रेक्टर ट्राली रेत का कीमत चार से पांच हजार हो जाएगा ऐसे में प्रधान मंत्री आवास योजना का मकान बनना मुस्किल हो जाएगा।फिर हाल अभी खारू नदी से स्थानीय मटेरियल सफलायर ही रेत का खनन कर अवैध भंडारण कर रहे है।जिसे बरसात में ऊंचे दामों पर बेचा जाएगा।






