सुशासन तिहार समाधान शिविर में आबकारी विभाग के कर्मचारी के खिलाफ कार्यवाही की मांग
रानीतराई 31मई : जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बटरेल में शक्रवार को सुशासन तिहार समाधान शिविर का अंतिम दिन था। जहां 8 से 11 अप्रैल तक लिए गए आवेदनों का निराकरण कर आम लोगों की समस्याओं का निदान किया है। आपको बता दे इसी क्रम में आबकारी विभाग के खिलाफ ग्राम घोरारी से समाधान शिविर में आवेदन दिया गया है। जिसमें आबकारी विभाग के कर्मचारी अरविंद साहू के खिलाफ कार्यवाही की मांग घोरारी की नागरिकों के द्वारा किया गया है।



दिया गया आवेदन के अनुसार आबकारी विभाग के कर्मचारी अरविंद साहू जब कार्रवाई करने के लिए घोरारी पहुंचते हैं तो अवैध शराब बनाने वाले व्यक्ति वहां से भाग खड़े हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में विभाग के द्वारा अन्य व्यक्ति के ऊपर कार्यवाही की जाती है। जिसका विरोध ग्रामीणों के द्वारा किया जा रहा है। आवेदन के अनुसार लोगों का कहना है कि अरविंद साहू किसी के ऊपर भी किसी के भी माल को बता करके कार्रवाई की जाती है। जिस पर उचित जांच कर कार्रवाई की मांग सुशासन तिहार में किया जा रहा है।






