सुविधा के अभाव में जीवन यापन कर रहे नगर वासी, मूलभूत सुविधाओं की मांग लेकर पहुंचे समाधान शिविर

अम्लेश्वर 31 मई : दुर्ग जिला अंतर्गत आने वाले नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के नगर वासी इन दिनों मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जीवन अपन कर रहे हैं। आपको बता दें छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार सुशासन तिहार समाधान शिविर का आयोजन लगातार 7, 14, 21 और 30 मई को नगर में किया गया। जिसमें वार्ड के नगर वासियों ने मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर के आवेदन किया।


शिविर में जनप्रतिनिधि भी जनता के साथ खड़े होकर उनके समस्याओं का समाधान करने के लिए समाधान शिविर के लिए आवेदन बनाते हुए नजर आए। विभागीय आवेदन बनाने में लोगों की मदद करते हुए नजर आए। जिसका समाधान विभागों के द्वारा करने की कोशिश की गई।
आपको बता दें समाधान शिविर के अंतिम दिन 30 में को अम्लेश्वर डीह में आयोजित किया गया जहां 8,9,10,11 और 12 वार्ड के नगर वासियों के द्वारा सुविधा के अभाव में जीवन अपन करने के मजबूर को लेकर के पालिका के इंजीनियर से चर्चा किया नगर वासियों ने उपस्थित इंजीनियर के सामने पेयजल संकट रोड नाली की मांग को लेकर के हल्ला भी बोला। वार्ड वासियों ने कहा कि पालिका प्रशासन के द्वारा तो टेक्स की वसूली की जा रही है लेकिन सुविधा देने के नाम पर सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है। जिस पर जनप्रतिनिधि भी मौन है।
वही नगर वासियों का यह भी कहना है कि प्रधानमंत्री आवास का लाभ भी नहीं मिल पा रही है जिसके लिए भी आवेदन दिया गया। जहां शिविर में बताया गया है कि पट्टा नहीं होने के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पा रही है जिसके लिए राजस्व विभाग में जमीन के पट्टे के लिए आवेदन करने के लिए भी सुझाव दिया गया। जहां उपस्थित नगर के आवेदन कर्ताओं ने राजस्व विभाग में पट्टा के लिए आवेदन भी किया।और भी कई समस्या से जूझ रहा है अम्लेश्वर वासी पात्र लोगो को संपूर्ण कागजात नही होने की स्थिति में भी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
आपको बता दें लगातार अम्लेश्वर नगर में विकास को लेकर के प्लानिंग हो रही है। जमीनी स्तर से नगर में मूलभूत सुविधाओं पर कार्य करने के लिए पालिका प्रशासन जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर काम कर रही है।








