अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3रानीतराईरायपुरसेलूद

भारतमाला परियोजना: मुआवजा भुगतान में अनियमितता की होगी जांच, 15 दिवस में दर्ज करें आपत्ति

दुर्ग, 06 जून 2025/ भारतमाला परियोजना के अंतर्गत जिला दुर्ग एवं राजनांदगांव में अधिग्रहित की गई भूमि के मुआवजा भुगतान में संभावित अनियमितताओं की जांच की जाएगी। शासन के निर्देशानुसार यह कार्रवाई व्यापक लोकहित को ध्यान में रखते हुए की जा रही है।

जनता एवं प्रभावित कृषकों/भूमि स्वामियों को सूचित किया जाता है कि जिला दुर्ग अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी दुर्ग एवं पाटन में अधिग्रहित की गई भूमि की सूची की जानकारी कलेक्टर कार्यालय जिला दुर्ग की वेबसाईट www.durg.gov.in में एवं जिला राजनांदगांव अन्तर्गत अनुविभागीय अधिकारी राजनांदगांव में अधिग्रहित की गई भूमि की सूची की जानकारी कार्यालय कलेक्टर जिला राजनांदगांव की वेबसाईट www.rajnandgaon.gov.in में प्रकाशन किया गया है।
यदि किसी व्यक्ति को मुआवजा प्रक्रिया से संबंधित कोई शिकायत या दावा/आपत्ति प्रस्तुत करनी है, तो वह 15 दिवस के भीतर संभागायुक्त कार्यालय दुर्ग संभाग, अथवा संबंधित कलेक्टर कार्यालय (दुर्ग/राजनांदगांव) में आवेदन प्रस्तुत कर सकता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!