विकसित कृषि संकल्प यात्रा अभियान में किसानों को मिल रहा कृषि संबंधी जानकारी / श्रीमती चंद्रिका साहू

पाटन : जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत तरीघाट में विकसित कृषि संकल्प यात्रा अभियान का आगमन हुआ। जंहा ग्राम पंचायत तरीघाट के सरपंच ,उप सरपंच,पंचगण सहित किसानों ने स्वागत किया। तत्पश्चात किसान भाइयों को कृषि संबंधी जानकारी दी गई साथ ही जैविक खेती पर जोर दिया गया।
मौके पर कृषि विभाग के प्रभारी कृषि विकास अधिकारी मुकेश मढ़रिया , ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी इदरीश खान, कृषि विज्ञान केंद्र पाहंदा (अ )से डॉक्टर कमल नारायण वर्मा , पशुपालन विभाग से मैडम , बीमा कंपनी से देव पाल , सहकारी समिति सोनपुर से राम अवतार वर्मा ,उन्नतशील किसान जगनू ठाकुर उपस्थित रहे।


इस अवसर पर श्रीमती चंद्रिका साहु सरपंच, उपसरपंच प्रकाश गीर गोस्वामी, सचिव ज्ञान चंद चक्रधारी ,वेदराम साहू, रुपेश साहू, रोहित गोस्वामी, कीर्ति चेलक सहित बड़ी संख्या में किसान भाइयों की उपस्थिति रही।






