छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाईभिलाई 3

रिसाली नगर निगम के कांग्रेस पार्टी से पार्षद डॉ सीमा साहू सहित कांग्रेस के 20 कार्यकर्ता ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया

भिलाई 11 जून : सेक्टर 05 दुर्ग लोक सभा सांसद विजय बघेल के निज निवास पर रिसाली नगर निगम कांग्रेस के पार्षद व एम आई सी सदस्य डॉ सीमा साहू सहित कांग्रेस पार्टी के 20 कार्यकताओं ने भाजपा की रीति-नीति और सांसद विजय बघेल,व दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर जी के नेतृत्व से प्रभावित होकर, भारतीय जनता पार्टी दुर्ग के जिला अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कौशिक उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

अब रिसाली नगर निगम में कांग्रेस के 19 और भाजपा की 20 पार्षद हैं महापौर की खुर्सी कभी भी जा सकती हैं।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

भाजपा का सदस्यता ग्रहण करने वाले में प्रमुख रूप से पार्षद व एम आई सी सदस्य डॉ सीमा साहू ज्योतिषाचार्य धनंजय सिंह ,भागवत प्रसाद रजक ,विरेन्द्र साहू ढोलू , डॉ ओमप्रकाश, दीपक साहु लक्ष्मी कान्त साहू प्रवीण चौहान घनश्याम साहू पंकज साहू राज प्रसाद रजक संजय झा,मेघनाथ साहू एम.एस नायक राहुल सोना मुकुल सोना राजा यादव ,तोमन साहू ,अनिल महानंद, ऋतु जैन, कल्याणी वर्मा.ने भाजपा प्रवेश किया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

सभी भाजपा प्रवेश करने वाले पार्षदों और एम आई सी सदस्य का भाजपा का गमछा और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। भाजपा प्रवेश करने वाले बताया कांग्रेस से भाजपा में आने के पीछे सभी ने भाजपा की रीति-नीति और विकास को बताया। उनका मानना है कि रिसाली की महापौर शशि सिन्हा पद में रहते हुए भी कोई कार्य नहीं कर पा रही हैं। जनता ने उन्हें काम के लिए चुना है। लोग उनसे जवाब मांगते हैं। ऐसे में भाजपा के विधायक के कार्यों से प्रेरित होकर भाजपा प्रवेश किया है। उनका मानना है कि आने वाले समय में ट्रिपल इंजन की सरकार रिसाली में बनेगी।

इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने भाजपा प्रवेश करने वाले सभी सदस्यों को मिठाई खिलाकर स्वागत अभिनंदन किया, और आप लोगों का देश सबसे बड़े पार्टी में स्वागत है निश्चित रूप से हम सभी मिलकर रिसाली नगर निगम क्षेत्र का विकास करेंगे और लोगों को मूल सुविधा उपलब्ध कराएंगे।

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने इस मौके पर कहा कि भाजपा की रीति-नीति से लोग प्रभावित हो रहे हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यों एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में सभी वर्ग के कल्याण और विकास के लिए कार्य हो रहे हैं, जिसकी वजह से लोग लगातार भाजपा से जुड़े रहे हैं।आज रिसाली नगर निगम के कांग्रेसी पार्षद व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रवेश किया उनका स्वागत और अभिनंदन है उन्होंने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। भाजपा एक वैचारिक पार्टी है जो जन सेवा को प्रभु सेवा मानकर कार्य करती है। भाजपा ने इससे पहले सदस्यता अभियान चलाकर प्रदेश में 60 लाख से अधिक सदस्य बनाए हैं।
आगे श्री चंद्राकर कहा मैं उन्हें इस निर्णय के लिए बधाई देता हूं और उन्हें भारतीय जनता पार्टी के परिवार में स्वागत करता हूं। मैं आशा करता हूं कि वे हमारे क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान करेंगे और भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचने में हमें सहयोग प्रदान करेंगे।
इस अवसर पर दुर्ग भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक ने सभी भाजपा प्रवेश करने वाले को हार्दिक शुभकामनाएं दी और जनकल्याण के लिए काम करने का आवाहन किया ।

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि दीपक (पप्पू) चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष श्री राजू जंघेल अनुपम साहू सोनू राम सिंग परमेश्वर शैलेष शर्मा जी, श्री विशाल ठाकुर दशरथ साहू अजित चौधरी मनीष यादव विधि यादव अजित परिहार शैलेंद्र शेंडे आसपुरण चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!