मुख्य मार्ग पर बैठे घुमंतू पशुओं को हटाने में असफल है पालिका प्रशासन

अम्लेश्वर: नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के हृदय स्थल थाना के सामने मुख्य मार्ग पर घुमंतू पशुओं का झुंड बैठे हुए नजर आ रहे हैं। जिस पर पालिका प्रशासन मौन साधे हुए हैं। आपको बता दें हाई कोर्ट के आदेश अनुसार मुख्य मार्ग से घुमंतू पशुओं को हटाने की कार्रवाई लगातार करने की निर्देश स्थानीय प्रशासन को दिया गया है। लगातार जिला प्रशासन के द्वारा बैठक लेकर निर्देशित भी किया जा रहा है। फिर भी स्थानीय प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रही है।
अम्लेश्वर (डीह) में 30 जून से 04 जुलाई तक शिव महापुराण कथा आयोजन पं कामता प्रसाद शरण होंगे कथा वाचक।
नगर पालिका अमलेश्वर में बुधवार और शनिवार को साप्ताहिक बाजार होता है जहां पर भीड़भाड़ ज्यादा हो जाती है। वही दुर्ग भिलाई से आने वाली गाड़ियां सिरसा गेट से इसी मार्ग से अमलेश्वर महादेव घाट होते हुए रायपुर पहुंचते हैं। आज बुधवार को साप्ताहिक बाजार भी है जहां पर फल फ्रूट वाले लोग पूरे आधे सड़क में ही अपने ठेला लगाकर व्यापार करते हुए नजर आ रहे हैं। जिससे भी आने-जाने वाले लोगों को आवागमन करने में परेशानी होती है दुर्घटना होने की संभावना बढ़ जाती है। जिस पर भी पालिका प्रशासन ध्यान नहीं दे रही है। नगर वासियों का कहना है कि उक्त विषय में स्थानीय जनप्रतिनिधियों का भी चुप्पी देखी जा रही है।



बाजार के दिन भीड़ होने के कारण मुख्य मार्ग जाम होने लगता है वही खरीदारी करने आए लोग भी लापरवाही पूर्वक अपनी गाड़ी मोटरसाइकिल कार को रोड में ही खड़ा करके लेनदेन करने लगते हैं जिससे भी आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।



