अमलेश्वरकुम्हारीचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

दुर्ग रेंज के 09 निरीक्षक पदोन्नत होकर बने उप पुलिस अधीक्षक, ममता अली सहित दुर्ग जिले से 06 निरीक्षक को मिला पदोन्नति

दुर्ग 12 जून :  पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज श्री राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के निर्देशन में “पीपिंग सेरेमनी” का आयोजन कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज 32 बंगला, भिलाई में 11 जून कोन किया गया। यह अवसर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दुर्ग रेंज में पदस्थ 09 निरीक्षकों को उप पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान किए जाने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक श्री राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा सभी नवपदोन्नत अधिकारियों को स्टार लगाकर एवं केप पहनाकर पदोन्नत किया गया और उनका सम्मान किया गया।

पदोन्नत होने वाले निरीक्षकों के नाम इस प्रकार हैं:

1. श्री तुल सिंह पट्टावी जिला बालोद
2. श्री लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल जिला बालोद
3. श्रीमती संतोषी ग्रेस जिला बेमेतरा
4. श्री यशकरणदीप ध्रुव जिला दुर्ग
5. श्रीमती ममता अली शर्मा जिला दुर्ग
6. श्री विपीन रंगारी जिला दुर्ग
7. श्रीमती नवी मोनिका पाण्डेय जिला दुर्ग
8. श्री कुंज बिहारी नागे जिला दुर्ग
9. श्री एम्ब्रोस कुजूर जिला दुर्ग

आईजी श्री गर्ग एवं एसएसपी श्री अग्रवाल ने सभी नवपदोन्नत उप पुलिस अधीक्षकों को पदोन्नति की बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर अतिरिक पुलिस अधीक्षक शहर दुर्ग श्री सुखनंदन राठौर, श्री चन्द्र प्रकाश तिवारी (उप पुलिस अधीक्षक – लाइन, जिला दुर्ग), श्री पनिक राम कुजूर (उप पुलिस अधीक्षक, पुमनि कार्यालय दुर्ग), श्री नीलकंठ वर्मा (रक्षित निरीक्षक, दुर्ग) सहित पुलिस पी.आर.ओ प्रशांत कुमार शुक्ला, फोटोग्राफर शेख मोहम्मद उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!