नरेंद्र मोदी विचार मंच मिशन न्यू इंडिया के प्रदेश उपाध्यक्ष बने डॉ पवन कुमार देवांगन
कुम्हारी 12 जून : राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण फोरम संबंध शाखा नरेंद्र मोदी विचार मंच मिशन न्यू इंडिया के द्वारा डॉ पवन कुमार देवांगन पिता स्वर्गीय श्री हीरालाल देवांगन निवासी छत्तीसगढ़, जिला दुर्ग, नगर पालिका कुम्हारी को नरेंद्र मोदी विचार मंच की कोर कमेटी द्वारा सर्व समिति से प्रदेश उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ नियुक्त किया गया है।
आपको बता दें यह नियुक्ति पत्र पवन कुमार देवांगन को 15 मई 2025 से अग्रिम आदेश तक प्रभावी होगा। मंच नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए कहा कि आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आप तन मन धन और जीवन से हम सबके प्राणप्रिय भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी जी के कार्य और विचारों को पूरी निष्ठा से अपने कार्य क्षेत्र में प्रचारित एवं प्रसारित करेंगे आपके द्वारा किया गया कार्य निश्चित रूप से हम सब का स्वप्न परम वैभव भारत को साकार करेगी। संगठन में आपका स्वागत है और हम आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।



