अमलेश्वरछत्तीसगढ़पाटन

ग्रीन आर्मी के तत्वधान में पर्यावरण रक्षा पर पालिथीन प्रयोग निषेध के संबंध में कार्यक्रम आयोजित, व्यापारियों को किया जागरूक

अम्लेश्वर : नगर पालिका परिषद अम्लेश्वर में ग्रीन आर्मी के तत्वधान में बाजार में पॉलिथीन प्रयोग में निषेध पर्यावरण रक्षा के संबंध में एक सभा आयोजित कर लोगो को जागरूक किया गया।

छत्तीसगढ़ी भजन कीर्तन सम्राट पं कामता प्रसाद शरण के मुखारविंद से अम्लेश्वर डीह 30 जून से 04 जुलाई तक शिव महापुराण कथा आयोजित।

 

ग्रीन आर्मी ने पूरे बाजार परिसर पर भ्रमण कर लोगो को सचेत किया गया साथ में नगर पालिका के टीम भी मौजूद रहे। पालिका प्रशासन ने भी व्यापारियों को समझाइश देते हुए पालीथिन उपयोग नहीं करने का निर्देश दिया।साथ ही आने वाले समय में शनिवार का साप्ताहिक बाजार मेन बाजार चौक पर लगाने की भी निर्देश दिए।अटल परिसर में या रोड पर बाजार लगाने वाले व्यापारियों से जुर्माना लिया जाएगा।

जागरूकता रैली में प्रमुख रूप से ग्रीन आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष गुरदीप सिंह टुटेजा,आर्मी के अमलेश्वर प्रमुख ए आर साहू, दिलीप तिवारी अम्लेशवर प्रभारी, अमलेश्वर प्रमुख आरएसएस प्रकाश कश्यप, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता धर्मेंद्र सोनकर,शिवा साहू ,विधि अग्रवाल, हेमंत सिंह ठाकुर, श्याम बघेल,चेतन पटेल, ओमप्रकाश पुस्कर,रमेश तिवारी, जितेंद्र सिंह सहित पालिका के उप यांत्रिक प्रवीण साहू, ढालेंद्र ठाकुर सहित समाजसेवी की उपस्थिति रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!