कुम्हारीछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाईपाटन

सर्वर डाउन होने के कारण परसदा वासियों को समय पर नहीं मिल रहा है चावल जिम्मेदार है मौन

कुम्हारी: नगर पालिका परिषद कुम्हारी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 13 और 16 में एक ही राशन दुकान है और उसमें भी सर्वर डाउन होने के कारण हितग्राहियों को समय पर चावल नहीं मिल पा रही है। लोग सुबह से ही राशन दुकान में डटे हुए हैं। लेकिन सर्वर नहीं चलने के कारण काफी दिक्कतों का सामना दुकानदार को हो रहा है और लोगों को भुगतना पड़ रहा है। लोग भूखे प्यासे राशन दुकान पर डटे हुए हैं।

छत्तीसगढ़ी भजन कीर्तन सम्राट पं कामता प्रसाद शरण के मुखारविंद से अम्लेश्वर डीह में 30 जून से 04 जुलाई तक शिव महापुराण कथा आयोजित।

 

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

वहीं कुछ लोगों का कहना है कि सर्वर डाउन है वह तो ठीक है लेकिन दुकानदार के द्वारा कार्ड को भी जमा नहीं किया जा रहा है। पहले से जमा हुए कार्य धारी को ही राशन अभी दिया जा रहा है नए लोगों का राशन कार्ड जमा नहीं किया जा रहा है। जिससे लोगों में आक्रोश भी देखी जा रही है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि पुराने लोग जब चावल वितरण करते थे तो जितने लोग आते थे उसका राशन कार्ड जमा करते थे फिर बारी-बारी से सभी लोगों को चावल प्रदान किया जाता था।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

अभी जब से नया ठेकेदार को राशन दुकान की जिम्मेदारी मिली है तब से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को तो राशन दुकान खुलता ही नहीं। कई लोग रविवार को खाली रहते हैं तो राशन छुड़वाने आते हैं ऐसे में दूसरे दिन काम बंद करके चावल छुड़वाने लगेंगे जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।

राशन देने वाले कर्मचारी का कहना है कि नेटवर्क सही नही होने के कारण एक दिन में 50 से ज्यादा लोगो को चावल वितरण नहीं कर पाते 27 जून तक सभी को चावल प्रदान करने की कोशिश किया जाएगा।

खैर अभी फिर हाल सर्वर डाउन की वजह से लोगों को ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सर्वर जैसे ठीक होता है लोगों को सुचारू रूप से चावल मिलना चालू हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!