छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाईपाटन

पत्रकार को गाली व जान से मारने की धमकी देने वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर थाना में सौंपा ज्ञापन

पाटन: आज पाटन नगर में स्वतंत्र पत्रकार संतोष छत्तीसगढ़िया देवांगन पर हुए गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी के विरोध में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी व छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के पदाधिकारियों ने एकजुट होकर थाना पाटन में ज्ञापन सौंपा।

घटना के अनुसार, पाटन नगर पंचायत क्षेत्र में हो रही अवैध शराब बिक्री के खिलाफ पत्रकार द्वारा किए गए विरोध के बाद, शराब माफिया बौखला गए और उन्होंने पत्रकार के घर के सामने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

इस गंभीर प्रकरण पर आज जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के जिला अध्यक्ष मधुकांत साहू ने थाना पाटन में ज्ञापन सौंपते हुए कहा है कि नगर पंचायत क्षेत्र में चल रही अवैध शराब बिक्री को कंही जनप्रतिनिधियों का संरक्षण तो प्राप्त नहीं? उन्होंने थाना प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जल्द से जल्द इस अवैध कारोबार पर रोक नहीं लगाई गई, तो उग्र जनआंदोलन किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

साथ ही छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना पाटन खड़ अध्यक्ष घनश्याम नेताम ने भी अवैध शराब पर लगाम लगाने की आवश्यकता पर जोर दिया और निष्क्रिय प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुवे कहा कि छत्तीसगढ़िया पत्रकार बन्धुओं पर हो रहे हमले व धमकी को क्रान्ति सेना बर्दास्त नहीं करेगी।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के जिला महामंत्री पुष्पेंद्र बबलू साहू ने छत्तीसगढ़ राज्य में पत्रकारों पर लगातार हो रहे हमलों की निंदा करते हुए पत्रकार सुरक्षा अधिनियम की मांग दोहराई।

ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन को चेतावनी दी गई है कि यदि दोषियों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी व छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना आंदोलन के लिए बाध्य होंगी।
इसके अलावा छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना व जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के पदाधिकारी सेनागण भी उपस्थित रहे अशोक साहू, आयुष वर्मा, गौरव वर्मा, राजूलाल, अनिल कामड़े, विजयकांत साहू,सूरज साहू, प्रवीण यादव, आदि।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!