
कुम्हारी: विकास खंड पाटन अंतर्गत प्राथमिक शाला, मिडिल स्कूल, हाई स्कूल परसदा में संयुक्त रूप से आज बहुत ही हर्षोल्लास के साथ एक साथ शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया। जंहा उपस्थित अतिथियों के द्वारा कक्षा 10वीं,9वीं,8वीं,5वीं मैं प्रथम एवं द्वितीय आने वाले छात्रों का सम्मान किया गया।
छत्तीसगढ़ी भजन कीर्तन सम्राट पं कामता प्रसाद शरण के मुखारविंद से अम्लेश्वर डीह में 30 जून से 04 जुलाई तक शिव महापुराण कथा आयोजित
कार्यक्रम की शुरूआत छत्तीसगढ़ महतारी वंदन के साथ विद्यादायिनी मां सरस्वती की पुजा अर्चना कर किया गया। साथ ही कक्षा पहली, छटवी, नवमी में बच्चों का आरती, तिलक, फुलों की वर्षो कर स्वागत किया गया एवं सभी बच्चों को किताब, शालागणवेश भी दिया गया। साथ ही साथ अतिथियों के द्वारा बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना किया गया।
कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना वर्मा, पार्षद युजेन्द साहू, भुजबल साहू, होमेन्द साहू पुनेन्द्र पंथ, सालिक राम दुबे, भुनेश्वर साहू,रतनलाल साहू, छबि लाल साहू,विनोद साहू, टुमन लाल साहू प्रमिला यादव, योगेश्वरी साहू, देवलाल लहरी, गोवर्धन साहू मनहरण साहू एवं समस्त शाला परिवार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।
शाला विकास समिति के सदस्यों ने पालिका अध्यक्ष के सामने तीनो विद्यालय की समस्या भी रखी गई।वही प्रमुख मांग शासकीय हाई स्कूल में बाउंड्री वॉल की रखी गई है।जिसे तुरंत पटवारी को बुलाकर जगह चिन्हांकित करने की बात भी कही गई है। पक्रिया पूर्ण होने पर अनुमान लगाया जा सकता है शीघ्र ही विद्यालय परिसर में अहाता निर्माण की जा सकती है।
कार्यक्रम केेे अंत में एक पेड़ मां के नाम पौधा रोपण किया गया और लोगो को जागरूक कर अपने घर के आसपास खाली जगह में एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण करने का निवेदन भी किया।
मौके पर तीनो संस्था के प्रमुख एवं एवं शिक्षक शिक्षिकाएं सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।






