अमलेश्वरकुम्हारीछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाईपाटन

अमलेश्वर नगर पालिका में लोक सेवा केंद्र के साथ जेसीबी का शुभारंभ, सांसद विजय बघेल हुए शामिल 

अम्लेश्वर 22 जून : पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिका परिषद अमलेश्वर  विकास की पटरी पर दौड़ रही है।आज यहां लोक सेवा केंद्र और जेसीबी का शुभारंभ किया गया। सांसद विजय बघेल ने इसका लोकार्पण किया।कार्यक्रम में सर्वप्रथम छत्तीसगढ़महतारी की पूजा अर्चना कर जेसीबी का लोकार्पण किया गया। सांसद विजय बघेल ने नारियल फोड़कर विधिवत पूजा पाठ के साथ हरी झंडी दिखाकर जेसीबी को रवाना किया। लोक सेवा केंद्र  पालिका कार्यालय से कुछ दूरी पर शुरू किया गया है।

विजय बघेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि आम चुनाव जीत गए हैं तो हमारी जिम्मेदारियां भी बढ़ गई है।क्षेत्र के लोगों की पार्षदों से बहुत अधिक अपेक्षाएं होती हैं।आम लोग चाहते हैं कि उनकी जो भी समस्या है उसका तुरंत निराकरण होना चाहिए। ऐसे में सीमित साधनों के बावजूद हमें लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए समर्पित होकर काम करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा की अब हमें पूरे क्षेत्र के विकास के लिए काम करना है।कहीं भी किसी राजनीतिक दुर्भावना से कोई काम नहीं होना चाहिए। लोक सेवा, जेसीबी के लोकार्पण के अवसर पर यहां उपस्थित जनों में काफी उत्साह नजर आ रहा था।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

कार्यक्रम में  नगर पालिका के अध्यक्ष दयानंद सोनकर, पार्षद डॉ आलोक पाल, राजू सोनकर ,सोहन निषाद, ललिता कुमार साहू, खुशीराम सोनकर, श्रीमती राजेश्वरी ठाकुर ,श्रीमती यामिनी यादव ,भेज लाल सोनकर, श्रीमती मालती गिरधर साहू ,श्रीमती लेखनी साहू, श्रीमती सेवती निषाद श्रीमती मीना रानी चेलक, हेमलाल साहू, श्रीमती नीलम मिंज सहित पालिका के जनप्रतिनिधि प्रमुख रूप से शामिल हुए।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

आपको बता दें 4 DX जेसीबी लगभग एक महीने से अधिक समय तक पालिका परिसर में खड़ा रहा। शुभ मुहूर्त के आभाव में नगर वासियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा था।अब सांसद के हाथो शुभारंभ बुलडोजर का हो गया है। जिससे नगर की समस्याओं को तुरंत ही समाधान किया जा सकेगा।रोड नालियों की सफाई और रोड की सुगमता से लोगो का आवागम बेहतर होगा। साथ ही लोक सेवा केन्द्र के खुलने से एक ही छत के नीचे सभी समस्याओं का भी हल निकल सकेगा। कोई भी दस्तावेज बनाने में सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर कैलाश यादव महामंत्री भा ज पा, कुंज बिहारी साहू,शुभम शर्मा प्रदेश सह कोषाध्यक्ष युवा मोर्चा,फेरहा राम धीवर,राजु साहु,रविकांत कौशिक, पुरन साहु,धर्मेंद्र सोनकर, शिवकुमार साहु,कुमार साहु,कुलदीप बैसवाड़े, सुखदेव साहु, अमित गेंद्रे,टीकम यादव,सुनील शर्मा,राघवेंद्र द्विवेदी, मोनू दास,हेमलता गेंद्रे,भारती यादव,लक्ष्मी देवांगन, गायत्री साहु,नारायण यादव, दुर्गेश साहु,ओमप्रकाश साहु सहित नगर वासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मोहित शर्मा ने किया।आभार व्यक्त मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रीति गुप्ता ने किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!