
अम्लेश्वर : जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सांकरा मे लोक सेवा एवं दस्तावेज शिविर का आयोजन हुआ। आपको बता दें आधार कार्ड, पैन कार्ड, आयुष्मान कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस लगभग आम लोगों का बनाया गया। साथ ही 200 लोगो ने इस शिविर मे अपने दस्तावेज सुधार करवाये।
ग्राम पंचायत सरपंच रवि सिंगौर ने मीडिया को जानकारी शेयर करते हुए कहा कि शिविर लगाने से एक ही छत के नीचे कई दस्तावेज को बनाया जाता है और त्रुटि सुधार भी किया जाता है।आम लोगों को सुविधा गांव में ही मिल जाता है।



शिविर में उपसरपंच रामशरण बंधे, पंचगण संजय सिंगौर, तुलाराम सिंगौर महेन्द्र पारधी, दीपक सिंगौर सहित शिविर आयोजित कर्ता विमल कुमार तिवारी एवं स्टाप जन मौजूद रहे।



