रोड नाली के व्यवस्था को लेकर हुई चर्चा,जनप्रतिनिधि और अधिकारी हुए सामान्य सभा में आमने सामने

अमलेश्वर : दुर्ग जिला अंतर्गत नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई जिसमें 11 एजेंडों पर विशेष चर्चा की गई। सभी मुद्दों को पीयासी मेंबरों के द्वारा प्रस्ताव पारित कर सामान्य सभा पर लाया गया। जहां एक-दो एजेंडों को छोड़कर सभी को नगर के विकास में एक जुटता दिखाते हुए सर्वसम्मति से पारित किया गया।
वहीं विपक्ष के पार्षदों ने मीडिया को जानकारी शेयर करते हुए कहा कि मूलभूत सुविधाओं का आधार मानकर 11 मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई साथ ही एक दो मुद्दों को छोड़कर लगभग सभी पर मोहर लगाई गई। पार्षदों ने आगे कहा कि मूलभूत सुविधाओं के लिए नगर तरस रही है।रोड नाली की व्यवस्था दुरस्त नहीं कर पा रही है पालिका प्रशासन। कालोनियों से टैक्स वसूल तो किया जा रहा है।लेकिन सुविधा के नाम पर ठेंगा दिखा रही है स्थानीय प्रशासन। गली मोहल्ले में बड़े बड़े गड्ढे नजर आते हैं जिसका मरम्मत नहीं हो पा रही है।कई लोग दुर्घटना का शिकार भी हो रहे है फिर भी चुप्पी साधे हुए है।
नगर पालिका उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू ने कहा है कि नगर की विकास हमारी प्राथमिकता है जिस पर हमने मोहर लगाई है। उन्होंने आगे कहा है कि पिछले सामान्य सभा की बैठक में कई एजेंडों पर चर्चा की गई है। लेकिन किसी पर कार्य होता नहीं दिखाई दे रहा है। हम लगातार नगर के विकास के लिए संकल्पित है। लेकिन पालिका प्रशासन के द्वारा रोड नाली के व्यवस्था को लेकर सकारात्मक पहल नहीं की जा रही है। जिससे वार्ड वासियों सहित हम भी नाराजगी पालिका प्रशासन के ऊपर जाहिर करते हैं। स्थानीय सरकार का मुख्य उद्देश्य लोगों को मूलभूत सुविधा प्रदान करना है लेकिन नगर पालिका अमलेश्वर में मूलभूत सुविधा कहीं पर भी नहीं दिखाई दे रही है।
नेता प्रतिपक्ष दीपक घिंघोड़े ने पालिका प्रशासन के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की सुविधा नगर वासियों को नहीं मिल रही है। रोड नाली की तो बात ही छोड़ो शासन की योजना का लाभ लोगों को सही ढंग से नहीं मिल पा रही है कई लोग पेंशन के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं जिस पर पालिका प्रशासन चुप्पी साधे हुए हैं। आज 11 एजेंटों पर चर्चा हुई है जिस पर हमने कुछ को छोड़ सभी पर सहमति जताई है। नगर की विकास हमारी प्राथमिकता जिसके लिए हम लगातार पालिका प्रशासन से मांग करते रहेंगे लोगों को सुविधा यदि नहीं मिली तो सड़क की लड़ाई लड़ने के लिए भी पीछे नहीं हटेंगे।
नगर पालिका के अध्यक्ष दयानंद सोनकर ने मीडिया को जानकारी शेयर करते हुए कहा कि पिछले सामान्य सभा की बैठक में जो एजेंडा पास किए थे वह सभी पर कार्य प्रगति पर है आज 11 एजेंडों पर चर्चा की गई जिस पर सभी ने मोहर लगाई है आने वाले समय में केंद्र सरकार के मानसा अनुरूप वन नेशन वन इलेक्शन के तहत चुनाव होना है। उसे पर भी पीयासी मेंबरों के द्वारा मोहर लगाई गई है।और सामान्य सभा की बैठक में सभी मुद्दों पर सहमति बनी है।उन्होंने आगे कहा कि मूलभूत सुविधाओं के लिए हम पक्ष और विपक्ष एक साथ लड़ाई लड़ रहे हैं। लगातार पालिका प्रशासन भी इस तरफ कम कर रही है। जैसे ही राशि का आवंटन होगा लोगों के सुविधाओं के अनुरूप कार्य किया जाएगा। प्रारूप तैयार किया गया है। नगर की विकास और नगर में मूलभूत सुविधा सत्ता पक्ष के और विपक्ष के प्राथमिकता है सभी पार्षद संकल्पित है निश्चित रूप से आने वाले समय में नगर पालिका अमलेश्वर स्वच्छ और सर्व सुविधा युक्त बनेगा। मोदी की गारंटी विष्णु देव सरकार की योजना से अमलेश्वर नगर संवरेगा।
आपको बता दें सामान्य सभा की बैठक में 11 एजेंडों पर अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित सभी पार्षद एवं अधिकारियों के बीच चर्चा हुई चर्चा के बीच सभी एजेंडों पर लगभग मोहर लगाई गई। बड़ी बात यह है कि अन्य विषय पर चर्चा नहीं हो पाई। सभी मुद्दों के चर्चा के बाद अधिकारी मीटिंग का हवाला देकर अपने-अपने चेंबर में चले गए। इसके बाद आधे घंटे तक अध्यक्ष उपाध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष सहित सभी पार्षदों ने आपस में चर्चा करते रहे। अंत में बैठक समाप्त हो गया। औपचारिक रूप से किसी ने बैठक समापन की घोषणा तक नहीं की।
मौके पर पार्षद डॉ आलोक पाल, घनश्याम साहू, डोमन यादव ,राजू सोनकर, खूबी राज सोनकर, भेज लाल सोनकर, सोहन निषाद , ललिता कुमार साहू,मालती गिरधर साहू, लेखनी साहू, मीना रानी चेलक, यामिनी मनोज यादव, सेवती निषाद, हेमलाल साहू,नीलम मिंज,राजेश्वरी ठाकुर सहित नगर पालिका के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और सभी कर्मचारियों की उपस्थिति रही।






