अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

अमलेश्वर में कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ पांच दिवसीय शिव महापुराण कथा, पं.कामता प्रसाद शरण के श्री मुख से बह रही है अविरल धारा

अम्लेश्वर : नगर पालिका परिषद अमरेश्वर क्षेत्र अंतर्गत अमलेश्वरडीह में पांच दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन आयोजक समिति एवं समस्त नगर वासी के तत्वधान में किया गया है। आपको बता दे 30 जून से 04 जुलाई तक प्रतिदिन दोपहर 02 से 05 बजे तक कबीर चौक डीह में शिव महापुराण की कथा पंडित श्री कामता प्रसाद शरण अपने मुखारविंद भगवान शिव की महिमा का बखान कर रहे हैं। साथ में आचार्य सुजल दास वैष्णव मौजूद है।

कथा का आज दूसरा दिन है। बारिश को देखते हुए बैठक व्यवस्था को  वॉटरप्रूफ बनाया गया है। श्रद्धालुओं को बारिश होने पर भी कोई समस्या नहीं होगी कथा निरंतर जारी रहेगी।

कार्यक्रम के आयोजक उमेश कुमार साहू पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद अमलेश्वर, भागी साहू, गिरजानंद साहू, गिरधर साहू, तुलाराम साहू ,ओम प्रकाश साहू उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद अमलेश्वर, डोमन यादव पार्षद, चैन सिंह साहू, संतराम साहू ,महेश यादव,, हुकुमचंद साहू, लखन साहू, बलदाऊ साहू के द्वारा आयोजन को लेकर के बेहतर व्यवस्था की गई है

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!