सांसद विजय बघेल के अतिथि में पी एम श्री स्वामी आत्मानंद कुम्हारी में प्रवेश उत्सव संपन्न

कुम्हारी : पी एम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी मध्यम विद्यालय कुम्हारी जिला दुर्ग में लोकप्रिय एवं कर्मठ सांसद विजय बघेल की उपस्थिति में कक्षा पहली, छठवीं, नवमी हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के बच्चों को संयुक्त रूप से तिलक लगाकर मिठाई खिलाकर तथा नवीन पुस्तक , गणवेश भेंट कर प्रवेश उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। सर्वप्रथम विजय बघेल द्वारा बुद्धि के देवता गणेश एवं देवी सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रचलन किया गया। पी एम श्री सेजेस कुम्हारी के बच्चों द्वारा अत्यंत मनोरम सरस्वती वंदना नृत्य के माध्यम से एवं छत्तीसगढ़ी नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया।
छत्तीसगढ़ी नृत्य प्रस्तुत करने वाले बच्चों को विजय बघेल द्वारा प्रसन्न होकर नगद राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया गया तत्पश्चात नव प्रवेशित बच्चों को तिलक लगाकर नवीन पुस्तक व गणवेश भेट किया गया। संस्था प्रमुख श्रीमती लतारघु कुमार ने विद्यालय के उपलब्धियो को बताते हुए भविष्य की योजनाओं को भी सांझा किया, जिसमें दोनों माध्यम में 100% परीक्षा परिणाम लाने व खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों में अधिक से अधिक बच्चों को शामिल कर विद्यालय को उन्नति की ओर अग्रसर करना भी है।



इसी अवसर में भाजपा दुर्ग जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक , समाज सेवक संजय बघेल एवं कुम्हारी नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती वर्मा ने भी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए प्रवेश उत्सव की बधाइयां दी।
अंत में विजय बघेल ने आए हुए कुम्हारी के गणमान्य नागरिकों तथा समस्त शिक्षक एवं बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक जो भी करता है वह बच्चों की भलाई के लिए ही होता है यदि शिक्षक कोई काम करता है तो उसमें भी बच्चे की भलाई छुपी होती है, इसलिए पालक को हमेशा शिक्षक पर विश्वास करना चाहिए तथा उन्होंने लिंगानुपात में अंतर पर चर्चा किया जो प्रशंसनीय था।
उक्त कार्यक्रम में पी एम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल कुम्हारी के सांसद प्रतिनिधि सुजीत यादव , मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिन्हा , पार्षद श लोकेश साहू , पार्षद अनुराग गुप्ता, पार्षद रितिका यादव , पार्षद लता साहू , पार्षद ममता साहू ,पार्षद अश्वनी देशलहरे,पार्षद आर. प्रवीण राव, पार्षद ओंकार मारकंडे, पार्षद उमाकांत साहू , मिथिलेश यादव ,होमेंद्र साहू , पुरेंद्र साहू , दिलेंद्र साहू , दीपक बैस , अवधेश शुक्ला , रामाधार शर्मा , रामकुमार सोनी , मनोज वर्मा , रागनी निषाद, सुनीता कुर्रे, रीता पांडेय, जूही चंद्रकार, जुली सिंग , नरेश साहू सहित संस्था केेेेशिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रही।



