अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
राशन कार्ड धारी 31 जुलाई तक ले सकते है ,अब तीन माह का चावल, जारी हुआ आदेश
पाटन : छत्तीसगढ़ खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालन ब्लॉक 02 तृतीय तल इंद्रावती भवन नया रायपुर अटल नगर से पत्र जारी हुआ। राशन कार्ड धारी को राहत दी है। आपको बता दें जून माह से अगस्त तक का एक मुश्त तीन माह का चावल राशन दुकान में छत्तीसगढ़ शासन ने उपलब्ध कराई है। जिसका अब 31 जुलाई तक समय को बढ़ाया गया है। जो हितग्राही जून माह में चावल नहीं ले पाए हैं। वह अब 31 जुलाई तक तीन माह का चावल राशन दुकान से ले सकते हैं। भारत सरकार ने समय में वृद्धि की है जिसका सीधा लाभ हितग्राहियों को मिलेगा।








