अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

टावर लाइन चालू, पर मुआवजा नहीं मिला,सैकड़ों किसान अब भी इंतज़ार में,लगा रहे हैं गुहार

दुर्ग : दुर्ग विकासखंड के मचांदुर, कातरों, मातरो सहित दर्जनों गांवों के सैकड़ों किसान 400 के.व्ही. डी.सी./सी रायपुर संचरण लाइन के कारण प्रभावित हुए हैं, लेकिन अब तक प्रशासन द्वारा मुआवजा नहीं दिया गया है। प्रभावित किसानों ने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई की मांग की।

टावर लाइन मार्च-अप्रैल से चालू:
ग्रामीणों की भूमि पर बिजली टावर लाइन मार्च-अप्रैल 2025 से ही विद्युत प्रवाह के लिए चालू कर दी गई है।

अब तक नहीं मिला मुआवजा:
किसानों की निजी भूमि पर टावर निर्माण एवं विद्युत लाइन गुजरने के बावजूद आज दिनांक तक किसी भी किसान को मुआवजा राशि नहीं मिली है।

प्रशासन की चुप्पी पर नाराजगी:
किसानों ने कहा कि बार-बार निवेदन करने के बावजूद प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है।

कई गांव प्रभावित:
मचांदुर, कातरों, मातरो सहित दुर्ग ब्लॉक के दर्जनों गांवों के किसान इस टावर लाइन से प्रभावित हैं।

प्रभावित किसानों की उपस्थिति:
गजेन्द्र साहू, मन्नू लाल साहू, द्वारिका साहू, खोमेन्द साहू, रूद्रेश्वर साहू, नारायण साहू, लोकेश साहू, मनोहर लाल साहू, पुकेश साहू, बाबुलाल साहू सहित अन्य किसानों ने शिकायत दर्ज कराई।

किसान नेता ढालेश साहू का नेतृत्व और मांग:
प्रभावित किसानों के साथ जनपद सदस्य एवं किसान नेता  ढालेश साहू उपस्थित रहे। उन्होंने प्रशासन से कहा कि टावर लाइन से प्रभावित सभी किसानों की मुआवजा संबंधित मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए, अन्यथा किसान आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!