अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

कलेक्टर ने मत्स्य प्रक्षेत्र देवरी का किया निरीक्षण

दुर्ग, 11 जुलाई 2025/ कलेक्टर अभिजीत सिंह ने आज जिले के धमधा विकासखण्ड अंतर्गत स्थित मत्स्य बीज प्रक्षेत्र देवरी में मत्स्य बीज उत्पादन कार्यक्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2024-25 में मनरेगा योजना अंतर्गत मत्स्य पालन विभाग को प्राप्त कार्य क्रमशः मत्स्य बीज प्रक्षेत्र देवरी में समुदाय के लिए जल संचय तालाब का नवीनीकरण एवं स्टोन पीचिंग कार्य, समुदाय के लिए डब्ल्यूबीएम रोड का निर्माण कार्य तथा समुदाय के लिए संघ भवन निर्माण कार्य का अवलोकन किया।

इस अवसर पर मत्स्य पालन विभाग के उप संचालक श्रीमती सीमा चन्द्रवंशी, अशोक कनेरिया एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे। प्रक्षेत्र प्रभारी सहायक मत्स्य अधिकारी गिरिश कुमार वर्मा ने अवगत कराया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले को स्पॉन उत्पादन हेतु 400 लाख का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। लक्ष्य पूर्ति हेतु कार्य जारी है। वर्तमान में जिले में 110 मत्स्य सहकारी समितियां कार्यरत् है। मछुआ सहकारी समिति, मछुवा समूह एवं निजी मत्स्य कृषकों को माह जुलाई अग्रिम पाक्षिक माह से 50 प्रतिशत अनुदान में प्राई एवं फिंगररिन मत्स्य बीज का वितरण किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

कलेक्टर श्री सिंह को उप संचालक मत्स्य श्रीमती चन्द्रवंशी ने मत्स्य बीज उत्पादन हैचरी, इन्क्यूबेशन पूल, स्पॉनिंग फूल, संवर्धन पोखर एवं प्रजनक पोखर में मछली पालन से संबंधित कार्य के विषय में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजना के तहत् पंचायत के तालाबों मत्स्य बीज स्पॉन संवर्धन योजना अंतर्गत किसानों को मत्स्य बीज 100 प्रतिशत अनुदान पर लाभान्वित तथा हितार्थ किया जाता है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने विभाग द्वारा मछुवारों के कल्याण हेतु विभिन्न योजनाएं क्रियान्वयन की जा रही है। इसका लाभ मछुआ समूह एवं निजी मत्स्य कृषकों को मिलने लगा है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!