अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

इस्पात नगर रिसाली के महामृत्युंजय धाम में तीन दिवसीय महारुद्राभिषेक शुरू

भिलाई। इस्पात नगर रिसाली स्थित सांई मंदिर के बाजू में स्थापित महामृत्युंजय मंदिर में आज सुबह से महारुद्राभिषेक शुरू हो गया है। सुबह 9 बजे से श्रद्धालुओं ने पूजा आरंभ की। पूजा आज शाम 5 बजे से फिर होगी। तीन दिन आज, कल‌ 13 और 14 के कार्यक्रम में काल सर्प दोष, पितृदोष एवं मंगलदोष निवारण के लिए भी हवन पूजन किया जाएगा।
पंडित आचार्य श्रीनिवास ने बताया कि 108 शिवलिंग से महारुद्राभिषेक होगा। साथ ही सहस्त्र रूद्राक्ष से शिवलिंग बनाकर अभिषेक किया जाएगा। तीन दिवसीय हवन-पूजन को विधि-विधान से संपन्न कराने दक्षिण भारत से पंडितों की टीम ‌आई है। तीनों दिन पूजा का समय सुबह 8 से 12 बजे तक और शाम को 5 से 7 बजे तक रहेगा। आचार्य श्रीनिवासुलू ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर श्रावण मास में भगवान शिवजी का आशीर्वाद प्राप्त करने का अनुरोध किया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!