परसदा में हुआ गुणवत्ताहीन निर्माण, बाजार परिसर का गिरा बाउंड्री वॉल, हो सकता था बड़ी दुर्घटना

कुम्हारी : दुर्ग जिला के नगर पालिका परिषद कुम्हारी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसदा वार्ड 16 में बाजार चौक का सौंदर्यकरण किया गया है। जिसमें चेकर टाईल्स सहित पूरे परिसर में बाउंड्री वॉल भी किया गया है।जहां गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य ठेकेदार और संबंधित इंजिनियर के देख रेख में हुआ है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पालिका के वार्ड क्रमांक 16 परसदा के हृदय स्थल बाजार चौक का सौंदर्य करण के लिए लाखों रुपए खर्च करके बाउंड्री वॉल खड़ा किया गया था जिसमें ना एक कालम है और ना ही बीम है लगभग 100 मीटर लंबा दीवाल खड़ा करके जाली लगा दिया गया था। वहीं दो मवेशियों की लड़ाई हुई जो दीवाल से टकराई और पूरा दिवाल एक साथ जमीन पर गिर गया। घटना साप्ताहिक बजार 11 जुलाई शुक्रवार की बताई जा रही है। बाजार के दिन भीड़ भाड़ रहती है बड़ी दुर्घटना टल गई।दीवाल को बना हुआ 01 साल भी नहीं हुआ है।



ग्रामीणों का कहना है करप्शन के भेटं चढ़ गया निर्माण कार्य। बड़ी दुर्घटना टल गई है जिस समय बाउंड्री वॉल किया जा रहा था तभी घटिया निर्माण पर सवाल उठाया गया था। लेकिन साइड इंचार्ज ने बजट का हवाला देकर अनसुना किया। जिसका परिणाम सामने है। साप्ताहिक बाजार के दिन शाम को घटना हुई है। यदि कोई जान माल की हानि होता तो कौन जिम्मेदार होता।ठेकेदार इंजीनियर के ऊपर प्रशासनिक उचित कार्रवाई होना चाहिए ताकि भविष्य में दोबारा गलती ना करें।



