अमलेश्वर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने शौचालय का नहीं हो रहा है उपयोग लगा हुआ है ताला

अमलेश्वर : नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने सार्वजनिक शौचालय का नहीं हो रहा है उपयोग। लगा हुआ है ताला।आपको बता दे नगर के हृदय स्थल बाजार चौक में बने सार्वजनिक शौचालय का उपयोग आम नागरिक नहीं कर पा रहे है।बाहर से आने वाले लोग नगर में बने शौचालय का उपयोग नहीं कर पाते। साप्ताहिक बाजार के दिन लोग निस्तारी के लिए उधर उधर भटकते रहते है।वही रोज हटरी भी लगती है।आखिर इस सार्वजनिक शौचालय में क्या कमी है, क्या नहीं है, उस पर सुधार क्यों नहीं की जा रही है।आखिर इस पर नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि और पालिका प्रशासन ध्यान क्यों नहीं दे रही है। आस पास के लोगों का कहना है कि जब से शौचालय का निर्माण हुआ है तब से उपयोग में नहीं आया है।निस्तारी के लिए उधर उधर भटकना पड़ता है।जिस पर स्थानीय प्रशासन मौन साधे हुए है।वही जनप्रतिनिधियों की चुप्पी भी समझ से परे है।



