अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार राष्ट्रपति से ग्रहण करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी पाटन

विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह में पाटन नगर पंचायत को 20 हजार से कम की आबादी में देश मे दूसरा स्थान प्राप्त करने पर राष्ट्रपति के द्वारा पुरस्कृत किए। यह पुरस्कार अध्यक्ष योगेश निक्की भाले एवम मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमन्त वर्मा ने ग्रहण किया।
इस दौरान आवासन व शहरी केन्द्रीय राज्य मंत्री एवम बिलासपुर के सांसद तोखन साहू एवम छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव उपस्थित थे।
स्वच्छ सर्वेक्षण का पुरस्कार मिलने पर उपाध्यक्ष निशा योगेश सोनी,सभापति केवल देवांगन,सभापति नेहा बाबा वर्मा,मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमन्त वर्मा,इंजीनियर अर्जुन निर्मल,कर्मचारी जलज पाण्डेय, टोकेश्वर एवम सफाई कर्मी सुलोचना मण्डलेश ने बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!