अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
अमलेश्वर पालिका क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 07 में हुआ एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण

अमलेश्वर : नगर पालिका परिषद अमलेश्वर क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 07 खुड़मुड़ा के श्याम वाटीका में लगभग एक एकड़ में वृक्षारोपण एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत पालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर, मंडल अध्यक्ष अमलेश्वर कमलेश चंद्राकर, पार्षद सोहन निषाद सहित भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता रामाधार साहू, सांसद प्रतिनिधि फेरहा राम धीवर , धमेंद्र सोनकर,शिवा साहू, सुमित टिकरीहा सहित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में वृक्षारोपण किया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर ने नगर वासियों से एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण करने का आह्वान किया है।नगर की हरियाली के दिशा में एक पेड़ लगाने का निवेदन किया है।
इस अवसर पर उप अभियंता ढालेंद्र ठाकुर के साथ पालिका के अन्य कर्मचारियों का भी विशेष सहयोग मिला।
Advertisement






