अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

ईडी की कार्य प्रणाली को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का विरोध प्रदर्शन फूंका पुतला

कुम्हारी :  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुम्हारी के तत्वाधान में शनिवार को स्टेशन चौक कुम्हारी में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकताओं द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुपुत्र चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में ईडी का पुतला फूंका गया। वहीं विरोध प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एक सुर में ईडी के कार्यप्रणाली पर संदेह जताते हुए भारी रोष जताया। इस मौके पर प्रदर्शन में उपस्थित खैरागढ़ की विधायक श्रीमती यशोदा वर्मा ने कहा कि प्रदेश में जिस तरह से जंगलों की कटाई की जा रही है, संस्थानों को निजी हाथों में सौंपा जा रहा है यह चिंता का विषय है उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह से केंद्र सरकार ईडी का दुरुपयोग कर कांग्रेस के नेताओं को परेशान कर रही है यह निंदनीय है।

विगत वर्ष हमारे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर पर छापा मारा गया लेकिन कुछ भी हाथ नही आया और अभी शुक्रवार को उनके सुपुत्र चैतन्य के जन्मदिन पर ईडी द्वारा उनकी गिरफ्तारी यह साबित करती है कि प्रदेश की भाजपा सरकार बदले की राजनीति एवं ओछी मानसिकता से ग्रसित है। एक ओर जहां प्रदेश में अपराध अपने चरम पर है जिसके लिए कांगेसी लगातार आवाज उठा रहे है सरकार द्वारा विपक्षियों की आवाज को दबाने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है, लेकिन ये हमारी आवाज को दबा नही सकेंगे आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश स्तर पर सड़क में उतरकर इसका पुरजोर विरोध करेंगी।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

वहीं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद सिंह राजपूत ने भी ईडी एवं राज्य सरकार के कार्यकलापों की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस तरीके से संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर कांग्रेस के नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है इस बात से पूरा विपक्ष आक्रोशित है एवं कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी है। विगत दिनों पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुपुत्र चैतन्य बघेल की ईडी द्वारा गिरफ्तारी दुर्भाग्यपूर्ण है जबकि चैतन्य बघेल पार्टी के कार्यकर्ता भी नही है बावजूद इसके सिर्फ भूपेश बघेल के सुपुत्र होने के नाते उन्हें फंसाया गया है जो सरकार की निम्न मानसिकता को दर्शाता है। कांग्रेस कार्यकर्ता इसका पुरजोर विरोध करते है। आने वाले समय में पार्टी नेतृत्व के आदेशानुसार कार्यकर्ता सड़क की लड़ाई लड़ने के लिए मजबूर होंगे।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

विरोध प्रदर्शन करने वालों में अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी प्रमोद सिंह राजपूत पूर्व पालिका अध्यक्ष स्वप्निल उपाध्याय, राजेश्वर सोनकर, नेता प्रतिपक्ष जानकी ध्रुव, विधायक प्रतिनिधि रामकुमार चक्रधारी, विनोद साहू, गिरीश देवांगन, पार्षद डिकेन्द्र साहू, लेखराम साहू, विकास सोनकर, राकेश कुर्रे, मनहरण यादव थनेश पटेल एवं प्रमोद चन्द्राकर, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष के. रविकुमार किशोर सोनकर, रीना साहू, कमला मौर्या सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!