अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

हरेली पर्व पर ग्राम मचांदुर में खेल महोत्सव का आयोजन, ग्रामीण खेलों में दिखा जोश

अंडा: छत्तीसगढ़ की परंपरा और संस्कृति को समर्पित हरेली पर्व के अवसर पर आज ग्राम मचांदुर में एक भव्य खेल महोत्सव का आयोजन हुआ। इस अवसर पर ग्रामवासियों में गजब का उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में जनपद सदस्य ढालेश साहू, ग्राम प्रधान युगल किशोर साहू, पंचगण तथा ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों की विशेष उपस्थिति रही।

महोत्सव की शुरुवात छत्तीसगढ़ महतारी की पुजा कर की गई, और कबड्डी, मटका दौड़, गेड़ी दौड़ के साथ-साथ खुर्सी दौड़ जैसे पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया। विशेष बात यह रही कि इस आयोजन में वरिष्ठ नागरिकों ने भी भागीदारी निभाई, जिससे कार्यक्रम का उत्साह और अधिक बढ़ गया।

जनपद सदस्य ढालेश साहू ने कहा, “हरेली हमारी लोक संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है। इस तरह के आयोजनों से गांव में नई ऊर्जा और सद्भाव का वातावरण बनता है।”

कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए और आयोजन समिति को ग्रामवासियों ने धन्यवाद दिया। पूरे गांव में उत्सव का माहौल और पारंपरिक उल्लास पूरे दिन भर छाया रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!