अमलेश्वर के बाजार परिसर में कीचड़, चारों तरफ नाली होने के बाद भी पानी का निकासी नहीं

अमलेश्वर: नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के बाजार परिसर में गंदगी और कीचड़ की समस्या बहुत गंभीर है। नाली बनाने के बावजूद भी बाजार परिसर में पानी भर जाता है और कीचड़ फैला हुआ है, जो स्थानीय लोगों और दुकानदारों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है।
लोगो का कहना है कि पौनी पसारी योजना अंतर्गत लाखों रुपए का बाजार परिसर निर्माण किया गया है।जहां पानी निकासी के लिए चारों तरफ नालियां बनाई गई है। जिसमें पहले जाली लगा था गुणवत्ता विहीन होने के कारण कई लोग दुर्घटना का शिकार भी हुए।बाद में इसी बाजार परिसर के नाली में लगे जाली को उखाड़ कर सीमेंटी कारण किया गया है,जिसमें अब लोग अच्छे से चल पा रहे है। लेकिन बाजार परिसर का पानी निकासी का कोई व्यवस्था नजर नहीं आ रही है जिससे कीचड़ पसरा हुआ है।
पुराने बाजार परिसर से नाली ऊपर हो गया है और पानी जाम होने से कीचड़ हो रही है जिससे आम नागरिको को बहुत परेशानी हो रही है।हालांकि नगर वासियों की सुविधा के लिए बाजार परिसर का निर्माण किया गया लेकिन ये कैसा निर्माण है जहां पर कीचड़ नजर आ रहा है और नाली होने के बाद भी पानी का निकासी नहीं हो रही है। पुराना बाजार परिसर में कीचड़ पसरा हुआ है। लोगो का कहना है कि इस पर पालिका प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को ध्यान देना चाहिए जिससे पानी का निकासी भी हो और लोगों को कीचड़ में चलना न पड़ें।आपको बता दें सप्ताह में दो दिन बुधवार और शनिवार को साप्ताहिक बाजार लगता है। कीचड़ होने के कारण नगर वासियों को बहुत ज्यादा परेशानी होती है।






