शराब भट्टी खोलकर युवाओं को नशे की ओर ढकेल रही है भाजपा सरकार, काम धाम छोड़ कर ग्रामीण कर रहे है विरोध/अमृत राजपूत

अमलेश्वर : नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के युवा नेता युवा कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण जिला महासचिव अमृत सिंह राजपूत ने ग्राम खुड़मुड़ा में शासकीय शराब भट्टी खोलने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। उनका कहना है कि छत्तीसगढ़ सरकार बेरोजगारों को रोजगार देने में असफल हो रही है और शराब दुकानें खोलकर युवाओं को नशे की ओर धकेल रही है।


श्री राजपूत ने आगे कहा है कि आम लोगों को शराब भट्टी नहीं, बल्कि शिक्षा और रोजगार की आवश्यकता है। यह विरोध प्रदर्शन युवाओं और आम लोगों की समस्याओं को उजागर करता है और सरकार से सवाल पूछता है कि वे युवाओं के भविष्य के लिए क्या कर रहे हैं।आज ग्रामीण अपने काम धाम को छोड़कर शराब भट्टी के विरोध में खड़े हुए हैं। अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। युवाओं की समस्याओं को गंभीरता से लेना चाहिए और उनके लिए रोजगार और शिक्षा के अवसर प्रदान करने पर शासन को ध्यान देना चाहिए।








