अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

संगीतमय में विशाल रुद्रीपाठ, रुद्र अभिषेक, कालसर्प दोष पूजन का आयोजन 29 जुलाई को जामगांव आर में

जामगांव आर :  श्रावण मास के पवित्र अवसर पर जामगांव आर स्थित सेन भवन में 29 जुलाई को एक भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सर्व हिन्दू समाज एवं नारीशक्ति जामगांव आर के तत्वावधान में शिवालय अस्पताल, अर्जुंदा चौक, गुण्डरदेही, जिला बालोद के सौजन्य से यह आयोजन संपन्न होगा, जिसमें विद्वान ब्राह्मणों द्वारा रुद्राभिषेक, कालसर्प दोष निवारण पूजन, महामृत्युंजय जाप व पावन महाशिव पूजन के साथ अनुश्रवण यज्ञ भी किया जाएगा। यह आयोजन श्रावण शुक्ल पक्ष पंचमी, नाग पंचमी के पावन दिन पर संपन्न होगा। आयोजन समिति ने आसपास के सभी श्रद्धालुओं से इस पुण्य अवसर पर सम्मिलित होकर शिव कृपा प्राप्त करने की अपील की है।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं को विधिपूर्वक भगवान शिव का पूजन कराने के लिए छत्तीसगढ़ के अनेक ख्यातिप्राप्त विद्वान आचार्य उपस्थित रहेंगे। आमंत्रित विद्वानों में आकाश शास्त्री,शेषनारायण चौबे (भीलाई), भगवाचार्य, संतोष महाराज (औरी), उमाशंकर शुक्ला (भरर), पं. प्रेमनंद जी महाराज (खर्रा), पं. माधव महाराज (बोरवाय), पं. आदित्य पांडे (गुरेदा), पं. अभिषेक शर्मा (पौहा), नवीन शर्मा (गुंडरदेही), पं.कान्हा महाराज (रनचिरई), सिद्ध महराज (दुर्ग) और तुषार महाराज (देवरी ) सहित अनेक विद्वान शामिल होंगे।

कार्यक्रम में रुद्राभिषेक हेतु गोत्र परिवारों के नाम से दक्षिणा 1100 रुपये, ब्राह्मण भोजन हेतु 1100 रुपये प्रति मात्रा, शिवपूजन 500 रुपये, महामृत्युंजय जाप 500 रुपये और कालसर्प पूजन हेतु 2100 रुपये निर्धारित की गई है। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से सहभागी बनने का आह्वान किया है। कार्यक्रम में योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा और जनपद पंचायत पाटन के सभापति प्रणव शर्मा मौजूद रहेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!