बेंदरी में सभापति प्रणव शर्मा की उपस्थिति में भाजपा कार्यकर्ताओ ने सुनी मन की बात
पाटन। 27 जुलाई 2025: आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को ग्राम बेंदरी में बूथ अध्यक्ष श्री रवि साहू के निवास स्थान पर सामूहिक रूप से सुना गया। इस कार्यक्रम में पाटन जनपद के सभापति (वन एवं पर्यावरण) एवं लोकप्रिय भाजपा के सक्रिय युवा नेता श्री प्रणव शर्मा जी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस अवसर पर ग्राम के वरिष्ठ नागरिक, महिला शक्ति, युवावर्ग सहित भाजपा कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। विशेष रूप से श्री अर्जुन साहू जी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी प्रेरणादायक बना दिया।



प्रधानमंत्री जी ने आज के मन की बात में देश के नागरिकों को सामूहिक प्रयासों की प्रेरणा दी, जिसमें पर्यावरण संरक्षण, जल बचाव, डिजिटल साक्षरता और आत्मनिर्भर भारत जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को विशेष रूप से रेखांकित किया गया। पीएम मोदी ने शुभांशु शुक्ला के अंतरिक्ष मिशन पर भी बात की और कहा कि इससे देश में विज्ञान को लेकर युवा पीढ़ी में उत्सुकता जगी है। प्रधानमंत्री ने आने वाले कुछ प्रमुख उपलक्ष्यों को लेकर कहा कि, अगस्त का महीना क्रांति का होता है।
प्रणव शर्मा जी ने मन की बात के संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने और इसे स्थानीय स्तर में बदलाव लाने की प्रतिबद्धता दोहराई, उन्होंने कहा, “माननीय प्रधानमंत्री जी की बातों में हमेशा देश के लिए दिशा और गांव के लिए प्रेरणा होती है। बेंदरी जैसे ग्रामों तक ये संदेश पहुँचाना ही असली संगठन शक्ति का प्रमाण है।” कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने मिलकर स्वच्छता एवं जलसंरक्षण की शपथ भी ली।



