अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को एक पेड़ मां के नाम किया पौधा वितरण

पाटन: जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत तरीघाट में एक पेड़ एक मां के नाम वृक्षारोपण हेतु पौधा वितरण किया गया। जिसमें सरपंच उपसरपंच एवं पंच सचिव रोजगार सहायक एवं प्रधानमंत्री आवास हितग्राही उपस्थित रहे।प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को पेड़ वितरण किया गया।
ग्राम पंचायत श्रीमती चंद्रिका साहू ने हितग्राहियों को पौधा वितरण करते हुए एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण करने और सुरक्षित रखने का संकल्प दिलवाया।साथ ही अपने अपने घर पर जल संरक्षण हेतु सोखता गड्ढा निर्माण करने के लिए प्रेरित भी किया।
इस अवसर पर उपसरपंच प्रकाश गीर गोस्वामी, सचिव ज्ञान चंद चकराधारी, रोजगार सहायक रूखमणी कुर्रे, पंच वेद राम साहू, सोनु साहू, रोहित गोस्वामी, दीक्षा साहू, प्रहलाद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Advertisement






