अमलेश्वर अपडेट: खुड़मुड़ा प्रस्तावित शराब भट्टी के किरायानामा हो सकता है निरस्त, भू स्वामी ने बस्ती हित में लिया निर्णय
अमलेश्वर 29 जुलाई : दुर्ग जिला अंतर्गत नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में लगातार चार दिन से वार्ड क्रमांक 05 खुड़मुड़ा में नगर विकास समिति खुरमुड़ा एवं वार्ड क्रमांक 4 ,5 ,6, 7 के अध्यक्ष रामकुमार सोनकर उपाध्यक्ष राधेश्याम जोशी चिंतामणि सोनकर के संयुक्त नेतृत्व में प्रस्तावित शराब भट्टी नहीं खोली जाए का पत्र शासन से प्रदाय की जाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन प्रारंभ किया गया है जो आज दिनांक 29/07/2025 को भी अनवरत जारी है।
अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में वार्ड क्रमांक 5 वार्ड पार्षद दीपक घिडोड़े वार्ड 6 पार्षद प्रतिनिधि कुमार साहू वार्ड क्रमांक 04 पार्षद भेज सोनकर वार्ड पार्षद 07 खुबीराज सोनकर छाया पार्षद गणपत घिडोडे सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष की उपस्थिति में धरना स्थल पर बैठे हैं जो कल दिनांक को भी जारी रहेगा।
प्रस्तावित शराब भट्टी चंद्र कुमार सोनकर के निजी भूमि पर आबकारी विभाग द्वारा खोलना प्रस्तावित है। जिस पर ग्राम प्रमुख रामकुमार सोनकर एवं अन्य ग्रामीण पदाधिकारी के समक्ष चंद्र कुमार सोनकर द्वारा ग्राम हित में आबकारी विभाग को अपने जमीन को शराब भट्टी हेतु नहीं देने। ग्राम प्रमुखों के समक्ष बोला गया एवं कल दिनांक को ग्राम प्रमुख एवं अन्य चार ग्रामीण एवं भूमि स्वामी चंद्र कुमार सोनकर सहित आबकारी विभाग में जाकर भूमि किरायानामा को निरस्त कराने जाने का जानकार सामने आई है।



