अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

कुम्हारी भाजपा मंडल में उपाध्यक्ष महामंत्री कोषाध्यक्ष सहित कार्यसमिति में 45 सदस्यों के नामों की हुई घोषणा

राकेश सोनकर कुम्हारी  : कुम्हारी भाजपा मंडल में कार्यकारिणी की घोषणा को लेकर लंबे समय से हो रही इंतजार लगभग खत्म हो गई है भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के नेतृत्व व प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय की अनुमति एवं भिलाई जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के अनुमोदन से मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिन्हा की अनुशंसा पर कुम्हारी मंडल की कार्यकारिणी में 45 सदस्यों को स्थान दिया गया है। जिसकी सूची सोमवार को जारी की गई।

मंडल कार्यकारिणी में 4 उपाध्यक्ष 2 महामंत्री कोषाध्यक्ष सह-कोषाध्यक्ष सहित 4 संगठन मंत्री को पद मिले है। 5 कार्यकर्ताओं को मीडिया संचार विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। बता दे कि कुम्हारी भाजपा मंडल की कार्यसमिति में पुराने अनुभवी जड़ से जुड़े नेताओं के अलावा युवाओं को स्थान दिया गया है। जिसमें फिंगेश्वर साहू, इमरान रिजवी, द्वारका साहू, श्रीमती इंदिरा कोसरिया को पार्टी में उपाध्यक्ष जैसे अहम पद दिये है वहीं मंडल महामंत्री पद पर दीपक चतुर्वेदी, नारायण सोनकर के नाम शामिल है आर्थिक अनुभव रखने वाले जेपी बैस को कोषाध्यक्ष एवं कैलाश डोडवानी को सह-कोषाध्यक्ष पद देकर भी संगठन को मजबूती प्रदान की गई है।

कार्यकारिणी में योगिता वर्मा गीता निर्मलकर सहित चार मंत्री के पद शामिल किए गए है इनके अतिरिक्त नगर में बेहतर राजनीति अनुभव रखने वाले रामकुमार सोनी तृप्ति चंद्राकर सुनीता कुर्रे रागिनी निषाद पन्ना लाल साहू वीरेंद्र सिंह को कार्यसमिति सदस्यों के रूप में शामिल किए गए है। विशेष आमंत्रित सदस्यों में रामाधार शर्मा, मनोज वर्मा, अवधेश शुक्ला, अशोक दिवान, राधा ठाकरे, थानेश्वर सोनकर, के नाम शामिल है। कार्यकारिणी में स्थाई आमंत्रित सदस्यों में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल सांसद, निवर्तमान जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा पालिका अध्यक्ष मीना वर्मा, राकेश पाण्डेय, राजू निषाद, पी एन दुबे, आयुषी पाण्डेय सहित जिला पदाधिकारी सहित पूर्व पार्षदों को विशेष श्रेणी में रखा गया है। कार्यकारिणी गठन को लेकर मंडल धर्मेंद्र सिन्हा ने बताया कि उच्च नेतृत्व के आदेशानुसार कुम्हारी मंडल में कार्यानुभव रखने वाले जमीनीस्तर के नेताओं को स्थान दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!