भू स्वामी पहुंचे जनप्रतिनिधियों के साथ आबकारी विभाग किरायानामा निरस्त करने दिया आवेदन

दुर्ग : दुर्ग जिला अंतर्गत नगर पालिका परिषद अमलेश्वर क्षेत्र के ग्राम खुड़मुड़ा में शासकीय शराब दुकान खोलने की तैयारी की जा रही थी। प्रस्तावित किराया के भूमि पर सेट लगाकर तैयारी की जा रही थी।जिसका ग्रामीणों के द्वारा विरोध करने के बाद आज 30 जुलाई को भूस्वामी के द्वारा किराया नहीं देने के लिए आबकारी विभाग को आवेदन प्रस्तुत किया है।
आपको बता दें खसरा नंबर 338 में 10000 स्क्वायर फीट पर शासकीय देशी मदिरा दुकान अमलेश्वर के लिए किराए पर दिया गया था किंतु विरोध के कारण खसरा नंबर 338 मदिरा दुकान हेतु किराया नहीं देने हेतु निरस्त आवेदन आबकारी विभाग में दुर्ग में प्रस्तुत किया गया है।
बता दे लगातार आज पांचवा दिन ग्रामीणों के द्वारा प्रस्तावित शराब भट्टी के सामने धरना दिया जा रहा है। जो अब विराम लगने की ओर है भू स्वामी के द्वारा आबकारी विभाग को किराया नहीं देने के लिए निरस्त का आवेदन आबकारी विभाग में प्रस्तुत किया है। जिसे मंजूर होते ही उक्त स्थान पर शराब दुकान नहीं खोलने का रोक लग जाएगी और धरना प्रदर्शन समाप्त किया जा सकता है। 
आबकारी विभाग दुर्ग में आवेदन देने ग्राम प्रमुख रामकुमार सोनकर नगर पालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर , भू स्वामी दामोदर सोनकर,पार्षद दीपक हिंग घोड़े राजू सोनकर भेज लाल सोनकर खूबी राम पार्षद प्रतिनिधि कुमारसाहू सोनकर धर्मेंद्र सोनकर, पवन खंडेलवाल ,टीकू सोनकर, पुन्नू लाल लहरी, नरेश निषाद, पुराण लाल साहू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।



